Move to Jagran APP

श्रीदेवी की अस्थियों को रामेश्वरम के समुद्र में आज किया जाएगा विसर्जित

अदाकारा श्रीदेवी अस्थियां को शनिवार को रामेश्वरम में समुद्र में विसर्जित की जाएंगी।

By Arti YadavEdited By: Published: Sat, 03 Mar 2018 08:46 AM (IST)Updated: Sat, 03 Mar 2018 09:22 AM (IST)
श्रीदेवी की अस्थियों को रामेश्वरम के समुद्र में आज किया जाएगा विसर्जित
श्रीदेवी की अस्थियों को रामेश्वरम के समुद्र में आज किया जाएगा विसर्जित

नई दिल्ली, (जेएनएन)। हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी की अस्थियां रामेश्वरम में विसर्जित करने के लिए शुक्रवार को चेन्नई लाई गईं। अस्थियां शनिवार को रामेश्वरम में समुद्र में विसर्जित की जाएंगी। सूत्रों के अनुसार एक्ट्रेस के पति बोनी कपूर एक कलश में अस्थियां लेकर चेन्नई आए। इस दौरान उनके बेटे अर्जुन कपूर उनके साथ नहीं दिखें।

loksabha election banner

54 वर्षीय अदाकारा श्रीदेवी का 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में आस्मिक निधन हो गया था। सभी जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद 27 फरवरी को उनके शव को मुंबई लाया गया। दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी का 28 फरवरी को मुंबई के विले पार्ले इलाक़े में स्थित श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। पति बोनी कपूर ने मुखाग्नि दी थी। दुबई के अधिकारियों के अनुसार श्रीदेवी की मौत होटल के बाथटब में डूबने के कारण हुई थी।

बोनी कपूर ने लिखा भावुक खत

श्रीदेवी का जन्म तमिलनाडू के एक गांव में हुआ था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तमिल फिल्मों से की थी। श्री की अंतिम विदाई के बाद बोनी ने एक बेहद भावुक ख़त सोशल मीडिया में शेयर किया है। श्रीदेवी की मृत्यु के बाद बोनी कपूर की ओर से पहली बार फ़ैंस और मीडिया के लोगों से संवाद कायम किया गया था। ख़ास बात ये है कि इस ख़त को बोनी ने श्रीदेवी के ट्विटर एकाउंट से शेयर किया था। बोनी ने ख़त में अपने परिवार, दोस्तों, सहकर्मियों और फ़ैंस का आभार जताया था, जिन्होंने अपार दु:ख की घड़ी में उनका साथ दिया था। बोनी ने अपनी पहली पत्नी स्वर्गीय मोना कपूर के बेटे अर्जुन कपूर और बेटी अंशुला के जज़्बे की तारीफ़ भी की है, जो श्रीदेवी और उनकी बेटियों खुशी और जाह्नवी के साथ लगातार खड़े रहे।

बाथटब में डूबने से हुई मौत

श्रीदेवी, बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने परिवार के साथ दुबई गयी थीं। 20 फरवरी को शादी के बाद वो निजी कारणों से वहीं रुकी रहीं। 24 फरवरी को श्रीदेवी का दुबई में उनके होटल के कमरे में निधन हो गया था। पहले उनकी मृत्यु का कारण कार्डिएक अरेस्ट बताया गया था, मगर बाद में पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्टों में इसकी वजह बाथटब में दुर्घटनावश डूबना बतायी गयी थी। श्रीदेवी के रक्त में एल्कोहल के अवशेष भी पाये गये थे।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

ज़रूरी काग़ज़ी प्रक्रियाएं पूरी होने के श्रीदेवी का पार्थिव शरीर 27 फरवरी की रात एक स्पेशल विमान में मुंबई पहुंचा था। नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित होने की वजह से 28 फरवरी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया गया था। इस दौरान हज़ारों की संख्या में फ़ैंस और इंडस्ट्री के लोगों ने श्रीदेवी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.