Move to Jagran APP

Exit Poll 2017: यूपी, उत्तराखंड, गोवा अौर मणिपुर में भाजपा सबसे अागे

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा की सरकार बनने का दावा एग्जिट पोल के नतीजों में किया गया है। पंजाब में कांग्रेस के आने से आसार हैं।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Thu, 09 Mar 2017 08:54 PM (IST)Updated: Fri, 10 Mar 2017 10:32 PM (IST)
Exit Poll 2017: यूपी, उत्तराखंड, गोवा अौर मणिपुर में भाजपा सबसे अागे
Exit Poll 2017: यूपी, उत्तराखंड, गोवा अौर मणिपुर में भाजपा सबसे अागे

नई दिल्ली(जेएनएन)। पांच राज्यों में हुए मतदान के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा की बहुमत से सरकार बनने का अनुमान है। सी-वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को गोवा और मणिपुर की सत्ता मिल रही है, जबकि उत्तराखंड में कांग्रेस के साथ उसका करीबी मुकाबला है। पंजाब में कांग्रेस और आप के लिए अच्छी संभावनाएं हैं।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश
टाइम्स नाउ-वीएमआर के सर्वे के मुताबिक यूपी भाजपा में 190 से 210 सीटें हासिल करते हुए बहुमत से सरकार बना सकती है। सत्ताधारी सपा को 110 से 130 सीटें मिलने का अनुमान है। बीएसपी को महज 67 से 74 सीटों पर ही सिमटना पड़ सकता है।

एबीपी न्यूज के सर्वे में 402 सीटों के अनुमान में भाजपा को 164 से 176 सीटें, सपा को 159 से 169 सीटें मिलने की संभावना है। इस सर्वे में भी बीएसपी को खासा पीछे रखते हुए महज 60 से 72 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

पंजाब

सी वोटर के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 59 से 67 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस को 41 से 49 सीटें और भाजपा-शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को 5 से 13 सीटें मिलने की बात कही जा रही है।

न्यूज 24 के मुताबिक सत्तारूढ़ भाजपा-शिअद को 9 सीटें, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों को 54-54 सीटें मिल सकती हैं। पंजाब में इन दोनों पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है।

आजतक के मुताबिक कांग्रेस को 62-67 सीटें और आप को 42-51 सीटें मिलने के आसार है। शिअद-भाजपा 6 से 7 सीटें मिलने के संभावना है।

उत्तराखंड

इंडिया टीवी और सी-वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तराखंड में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भाजपा दोनों ही पार्टियों को 29 से 35 तक सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 5 से 11 सीटें मिलने की संभावना है।

न्यूज 24-चाणक्य के अनुसार उत्तराखंड में भाजपा बहुमत के आंकड़े से काफी आगे निकलती दिख रही है। भाजपा को 53 सीटें और कांग्रेस को सिर्फ 15 सीट मिलने का अनुमान है।

आजतक-एक्सिस के अनुसार भाजपा को 46 से 53 सीटें, कांग्रेस को 12 से 21 सीटें और बसपा को 1 से 2 सीट और अन्य को 1 से 4 सीटें मिल सकती हैं।

एबीपी-सीएसडीएस ने एग्जिट पोल में भाजपा को 34 से 42 सीटें, कांग्रेस को 23 से 29 सीटें और अन्य को 3 से 9 सीटें मिल सकती हैं।

गोवा
इंडिया टीवी- सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार गोवा में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने की बात कही गई है। राज्य की 40 सीटों में से भाजपा को 15 से 21, कांग्रेस को 12 से 18, आम आदमी पार्टी को 4 सीटें और अन्य को 2 से 8 सीटें मिल सकती है।

आजतक-एक्सिस के अनुसार गोवा में भाजपा को 18 से 22 सीट, कांग्रेस को 9 से 13 तथा आप को 0 से 2 सीटें मिलने की संभावना है।


मणिपुर

इंडिया टीवी- सी वोटर पोल के अनुसार 60 सीटों वाली मणिपुर विधानसभा में भाजपा को 28 सीटें, कांग्रेस को 20 सीटें अन्य को 12 सीटें मिल सकती हैं।

आजतक-एक्सिस के अनुसार मणिपुर में सत्तारुढ़ कांग्रेस को 30 से 36 सीटें, भाजपा को 16 से 22 सीटें और अन्य को भी 6-11 सीटें मिलने के अासार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.