Move to Jagran APP

Assam Floods: असम में बाढ़ से अब तक 70 लाख लोग प्रभावित, 85 लोगों की मौत

असम इस वक्त कोरोना वायरस (COVID-19) और बाढ़ की दोहरी मार झेल रहा है। बाढ़ से यहां भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। अब तक इससे 85 लोगों की मौत हो गई है।

By TaniskEdited By: Published: Mon, 20 Jul 2020 03:14 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2020 03:14 PM (IST)
Assam Floods: असम में बाढ़ से अब तक 70 लाख लोग प्रभावित, 85 लोगों की मौत
Assam Floods: असम में बाढ़ से अब तक 70 लाख लोग प्रभावित, 85 लोगों की मौत

गुवाहाटी, एएनआइ। असम इस वक्त कोरोना वायरस (COVID-19) और बाढ़ की दोहरी मार झेल रहा है। बाढ़ से यहां भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। राज्य सरकार ने सोमवार को जानकारी दी कि इससे छह और लोगों की मौत हो गई है। राज्य में अब तक बाढ़ के कारण 85 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 70 लाख लोग इससे अभी तक प्रभावित हुए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इसकी जानकारी दी है।

loksabha election banner

समाचार एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ, कोरोना वायरस के कारण लोग परेशान हैं और दूसरी तरफ, उनके सामने असम बाढ़ से उत्पन्न होने वाली चुनौतियां हैं। फिर भी, हमारे राज्य के लोगों ने हार नहीं मानी है। उन्होंने लड़ाई लड़ना जारी रखी है। केंद्र और राज्य सरकारें लोगों को हर प्रकार की सहायता प्रदान कर रही हैं।

प्रभावित क्षेत्रों से लोगों और जानवरों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा 

सोनोवाल ने आगे कहा कि असम में बाढ़ के कारण 70 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। प्रभावित क्षेत्रों से लोगों और जानवरों को राहत शिविरों और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है। बता दें कि असम में बाढ़ की स्थिति काफी गंभीर है। यहां ब्रह्मपुत्र सहित अधिकांश नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। राज्य में कछार जिले से होकर बहने वाली बराक नदी का जल स्तर भी हाल के दिनों में भी बढ़ रहा है। इससे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में नौ गैंडों सहित 108 जानवरों की मौत

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने रविवार को कहा कि बाढ़ के कारण असम में कम से कम 84 लोगों की जान चली गई है। कल तक असम में भारी बाढ़ के कारण काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में नौ गैंडों सहित 108 जानवरों की मौत हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.