Move to Jagran APP

Assam Flood: असम में बाढ़ से 30 जिलों में 56 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 109 लोगों की मौत

असम में बाढ़ का कहर जारी है। यहां अभी तक 30 जिलों में इससे 56 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं 109 लोगों की मौत हो गई है।

By TaniskEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 03:03 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 03:03 PM (IST)
Assam Flood: असम में बाढ़ से 30 जिलों में 56 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 109 लोगों की मौत
Assam Flood: असम में बाढ़ से 30 जिलों में 56 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 109 लोगों की मौत

गुवाहाटी, एजेंसियां। असम में बाढ़ का कहर जारी है। यहां अभी तक 30 जिलों में इससे 56 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ ने राज्य सरकार द्वारा जारी दैनिक रिपोर्ट के आधार पर इसकी जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार 22 मई के बाद से राज्य में बाढ़ से अब तक कुल 56 लाख 89 हजार 584 लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं 109 लोगों की मौत हो गई है।  

loksabha election banner

इस बीच, राज्य सरकार ने प्रभावित लोगों के लिए 621 राहत शिविर केंद्र स्थापित किए हैं। राज्य आपदा राहत बल, राष्ट्रीय आपदा राहत बल, सर्कल कार्यालय समेत अन्य विभाग बचाव कार्य में लगे हुए हैं। अब तक 81,678 लोगों को बाढ़ प्रभावित राज्यों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा  जा चुका है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार  दो लाख 62 हजार 723 हेक्टेयर फसल क्षेत्र भी बाढ़ से प्रभावित हुआ है। हाल ही में, असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने स्थिति का जायजा लेने के लिए कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था।

3-4 दिन पहले जन्में के राइनो के बच्चे को बचाया गया

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार पर्यावरण और वन मंत्री परिमल सुखाबैद्य के जनसंपर्क अधिकारी शैलेंद्र पांडे ने बताया कि काजीरंगा नेशनल पार्क के स्टाफ द्वारा एक 3-4 दिन पहले जन्में राइनो के बच्चे को आज सुबह 10:30 बजे बचाया गया और उसे वन्यजीव पुनर्वास और संरक्षण केंद्र (CWRC) में ले जाया गया। उसकी मां को ढूंढने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

अनुसार राज्य में बाढ़ से गोलपारा सबसे ज्यादा प्रभावित 

समाचार एजेंसी आइएएनएस के अनुसार राज्य में बाढ़ से गोलपारा सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां इससे तीन लाख 40 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा मोरीगांव में 173,364, बोंगईगांव में 115,864, बारपेटा में 61,236, गोलाघाट में 41,857, धुबरी में 38,448 और पूर्वी जिले लखीमपुर में 58,891 लोग प्रभावित हुए हैं। वन अधिकारियों के अनुसार, बाढ़ के कारण कम से कम 145 जंगली जानवरों की मौत हो गई है और 170 को बचा लिया गया है। बारपेटा, माजुली, उदलगुरी, बोंगईगांव, कोकराझार, सोनितपुर, चिरांग, लखीमपुर, गोलाघाट और मोरीगांव जिलों में विभिन्न स्थानों पर सड़क और पुल समेत अन्य बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.