Move to Jagran APP

असम: बाढ़ से जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित, अभी भी फंसे हुए हैं हजारों लोग

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ की वजह से लगभग 187 जानवरों के मारे जाने की आशंका है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Thu, 25 Jul 2019 02:04 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jul 2019 02:05 PM (IST)
असम: बाढ़ से जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित, अभी भी फंसे हुए हैं हजारों लोग
असम: बाढ़ से जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित, अभी भी फंसे हुए हैं हजारों लोग

कोकराझार, एएनआइ। असम में बारिश और बाढ़ की कहर जारी है। असम में बाढ़ से मरने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बढ़ा की चपेट में आने से अबतक 67 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। सीआरपीएफ और एसडीआरएफ के जवान बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालने में जुटे हुए है। बताया जा रहा है कि हजारों लोग अभी भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे हुए हैं।

loksabha election banner

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमें लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। बाढ़ प्रभावित कोकराझार जिले के लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

बाढ़ का सबसे ज्यादा असर जानवरों पर पड़ा है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ की वजह से लगभग 187 जानवरों के मारे जाने की आशंका है। इसमें 15 एक सींग वाले गैंडे, एक हाथी और 100 से अधिक हिरण शामिल हैं।

बाढ़ पीड़ितों की मदद को उतरे अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ गए हैं। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लोगों से असम बाढ़ पीड़ितों के लिये मदद मांगी है। अमिताभ ने ट्वीट किया है कि असम मुश्किल में है। बाढ़ ने बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाया है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक बाढ़ से लगभग 40 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से धेमाजी, बिस्वनाथ, दरांग, बरपेटा, नालबाड़ी, चिरांग, बोंगइगांव, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण सलमारा, कामरूप (मेट्रो), कामरूप, मोरीगांव, नागौन, जोरहाट, गोलाहाट व कचर जिले के 2000 से ज्यादा गांवों पर असर पड़ा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.