Move to Jagran APP

Assam Fire: जोरहाट में ऑटोमोबाइल रिपेयर शॉप में लगी आग, दंपति की मौत; दो की हालत गंभीर

इस हादसे में एक दंपति की मौत हो गई और दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

By Manish PandeyEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 12:44 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 12:44 PM (IST)
Assam Fire: जोरहाट में ऑटोमोबाइल रिपेयर शॉप में लगी आग, दंपति की मौत; दो की हालत गंभीर
Assam Fire: जोरहाट में ऑटोमोबाइल रिपेयर शॉप में लगी आग, दंपति की मौत; दो की हालत गंभीर

जोरहाट (असम), एएनआइ। जोरहाट में एक ऑटोमोबाइल रिपेयर शॉप में कल रात आग लगने से दो लोगों की जान चली गई और दो लोगों को गंभीर चोट आई है। जानकारी के मुताबिक दमकल विभाग के अधिकारियों द्वारा आज तड़के लगभग 4 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

loksabha election banner

अपर असम चैंबर ऑफ कॉमर्स, जोरहाट के उपाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल मे कहा कि हमें आग लगने की जानकारी रात करीब 11:30 बजे मिली। इसके बाद मौके पर पहुंची टीमों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। घटना में एक दंपति की मौत हो गई और दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में जान गंवाने वालों को सरकार की तरफ से मुआवजा देना चाहिए।                                                    

जानकारी के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि पीड़ितों को बचने का मौका नहीं मिला। मृतक दो लोगों की पहचान सत्यनारायण अग्रवाल (45) और गोमती देवी (42) के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल व्यक्तियों का इलाज किया जा रहा है। आग से हुए नुकसान की अभी तक आंकलन नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि यह घटना एक शॉर्ट सर्किट के कारण हुई थी।

वहीं, महाराष्ट्र के ठाणे में भी रविवार को आग लगने की सूचना मिली। जिले के उल्हासनगर बस्ती में एक तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में आग लग गई। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक प्रेस बाजार इलाके में इमारत के भूतल पर एक प्रिंटिंग सर्विसेज कंपनी का कार्यालय था, जहां रात लगभग 10.30 बजे आग लगी और धीरे-धीरे इसकी ऊपरी मंजिलों तक फैल गई।

उल्हासनगर नगर परिषद के आपदा प्रकोष्ठ के प्रमुख बालासाहेब नेटके ने कहा कि परिसर में रखी गई छपाई की सामग्री की वजह से आग तेजी से फैलने लगी। उल्हासनगर नगर निगम के पांच दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे आग पर नियंत्रण पाया गया। फिलहाल आग के कारण का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.