'जन-जागरण रैलियों में उमड़ती भीड़ सबूत है कि लोग विपक्ष की अराजकता को नकार रहे', बोले असम CM हिमंत सरमा
भाजपा ने असम में विपक्ष के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) विरोध के जवाब में जन जागरण रैलियां निकालीं।
-1792000127049_m.webp)
भाजपा ने असम में जन जागरण रैलियां आयोजित कीं
HighLights
भाजपा ने असम में जन जागरण रैलियां आयोजित कीं
विपक्ष के एसआइआर विरोध के जवाब में रैलियां
हिमंत ने कहा जनता ने विपक्ष की अराजकता नकारी
डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। भाजपा ने बुधवार को असम में जन जागरण रैलियां निकालीं। ये रैलियां विपक्ष के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) विरोध के जवाब में थीं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि रैलियों में लोगों की भारी भीड़ यह दिखाती है कि जनता ने कांग्रेस और आइएनडीआइए की अराजकता वाली राजनीति को नकार दिया है।
सत्ताधारी पार्टी की असम इकाई ने मंगलवार को नलबाड़ी से राज्यव्यापी रैली शुरू की थी। इसका मकसद कांग्रेस की उन कथित कोशिशों के खिलाफ जनमत तैयार करना था, जिनके तहत वह एसआइआर का विरोध करके राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रही है।
जोरहाट, सिलचर और गुवाहाटी में बुधवार को भी ऐसी ही रैलियां हुईं। इन रैलियों का मकसद विपक्षी दलों, छात्र संगठनों और सिविल सोसाइटी के सदस्यों के उस आंदोलन का विरोध करना था, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही थी।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
