विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

असम विधानसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट जारी, जालुकबारी सीट से CM हिमंत बिस्वा सरमा लड़ेंगे इलेक्शन

Published: Thu, 19 Mar 2026 12:28 PM (IST)Updated: Thu, 19 Mar 2026 12:43 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 88 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है।

HighLights

  1. BJP ने असम चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी की।

  2. कुल 88 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया।

  3. सीएम हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी से लड़ेंगे चुनाव।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने पहली लिस्ट में 88 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है।

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से टिकट मिला है।

असम विधानसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट

Assam Vidhan Sabha Election

Assam Vidhan Sabha Election (1)

Assam Vidhan Sabha Election (2)

असम में 9 अप्रैल को चुनाव

भारत निर्वाचन आयोग ने 15 मार्च को असम विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान किया। असम में 9 अप्रैल को 126 सीटों के लिए मतदान होगा। इस चुनाव का परिणाम 4 मई को घोषित किया जाएगा।

असम के अलावा इस साल पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी चुनाव होने हैं। सभी राज्यों के चुनावों के नतीजे 4 मई को ही सामने आएंगे।

यह भी पढ़ें- असम में कांग्रेस के सामने चुनौतियां अपार, कैसे लगेगी नैया पार? पार्टी का बिखराव बन सकता है घातक

यह भी पढ़ें- असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, भाजपा में शामिल हुए सांसद प्रद्युत बोरदोलोई