विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Israel Hamas War: फलस्तीनियों की आकांक्षाएं पूरी हों और इजरायल की सुरक्षा भी हो सुनिश्चित, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने की अपील

By AgencyEdited By: Shashank Mishra
Published: Thu, 19 Oct 2023 11:46 PM (IST)

मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बयान में कहा कि गाजा में अस्पताल और रिहायशी इलाकों पर बमबारी से सैकड़ों निर्दोष की ...और पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी पक्षों से की हिंसा छोड़ बातचीत शुरू करने की अपील
कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी पक्षों से की हिंसा छोड़ बातचीत शुरू करने की अपील

पीटीआई, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को गाजा में तत्काल युद्ध विराम और संकटग्रस्त लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वहां एक अस्पताल पर बमबारी करने वाले अपराधियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने सभी पक्षों से हिंसा छोड़कर बातचीत की प्रक्रिया शुरू करने की अपील की, जिससे फलस्तीनी लोगों की आकांक्षाएं पूरी हों और इजरायल की सुरक्षा चिंताओं को भी सुनिश्चित किया जा सके।

गंभीर मानवीय त्रासदी: खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बयान में कहा कि गाजा में अस्पताल और रिहायशी इलाकों पर बमबारी से सैकड़ों निर्दोष की जान चली गई। यह अन्यायपूर्ण और गंभीर मानवीय त्रासदी है। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आठ अक्टूबर को कांग्रेस ने इजरायल के लोगों पर हमास द्वारा किए गए क्रूर हमलों की निंदा की थी।

अंधाधुंध कार्रवाई अस्वीकार्य: खरगे

इजरायल के सैन्य बलों द्वारा नागरिक क्षेत्रों में अंधाधुंध कार्रवाई भी अस्वीकार्य है। उनके अनुसार, कांग्रेस फलस्तीनी लोगों के अधिकारों के लिए अपने दीर्घकालिक समर्थन को दोहराती है। खरगे ने कहा कि अपने स्वयं के संप्रभु राष्ट्र में गरिमा, आत्म सम्मान और समानता के साथ जीवन जीने की फलिस्तीनी लोगों की आकांक्षा बहुत समय से लंबित है।

ये भी पढ़ें: 'राहुल गांधी अपनी पार्टी के राजनीतिक आका', केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा- अहंकार के कारण अमेठी हारे

ये पूरी तरह से वैध है। इन आकांक्षाओं को लगातार दबाया गया है। लाखों फलस्तीनियों को बेदखल और विस्थापित किया गया है। वे भय के माहौल में रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तत्काल युद्ध विराम और गाजा के संकटग्रस्त लोगों को मानवीय सहायता के लिए आह्वान करती है।

हिंसा का दौर समाप्त होना चाहिए : राहुल

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने इजरायल में हमास के हमले और गाजा में निर्दोष नागरिकों की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि हिंसा का दौर समाप्त होना चाहिए।

राहुल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि गाजा में बच्चों सहित हजारों निर्दोष नागरिकों की हत्या और उनके भोजन, पानी और बिजली को काटकर लाखों लोगों को सामूहिक सजा देना मानवता के खिलाफ अपराध है। हमास द्वारा निर्दोष इजरायलियों की हत्या करना और बंधक बनाना भी एक अपराध है। इसकी भी निंदा की जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश पर भारत की शानदार जीत, PM Modi ने भारतीय टीम को दी बधाई; बोले- हमें अपनी Indian Team पर गर्व