विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान में दर्दनाक हादसा, जोधपुर में दो किमी दौड़ने के बाद ASI की हार्ट अटैक से मौत

Published: Sat, 10 Oct 2026 02:00 AM (IST)

धपुर में एसआइ पद पर पदोन्नति के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा देने पहुंचे 50 वर्षीय एएसआई दुर्गाराम भील की शुक्रवार ...और पढ़ें

जोधपुर में दो किमी दौड़ने के बाद ASI की हार्ट अटैक से मौत (फोटो- सोशल मीडिया)

जोधपुर में दो किमी दौड़ने के बाद ASI की हार्ट अटैक से मौत (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. एसआई बनने का सपना लेकर फिजिकल टेस्ट देने आए ASI की थम गई सांसें

  2. सीपीआर से कुछ पल के लिए लौटी थीं पल्स, लेकिन जान नहीं बच सकी

जागरण संवाददाता, उदयपुर। जोधपुर में एसआइ पद पर पदोन्नति के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा देने पहुंचे 50 वर्षीय एएसआई दुर्गाराम भील की शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई।

दुर्गाराम ने राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (आरपीटीसी) में दो किलोमीटर की दौड़ पूरी कर ली थी। दौड़ पूरी होने के बाद अगले चरण के रूप में लिखित परीक्षा का आयोजन होना तय किया गया था।

हालांकि, प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले ही करीब साढ़े आठ बजे एएसआई दुर्गाराम के सीने में अचानक तेज दर्द हुआ और उनकी तबीयत लगातार बिगड़ने लगी।सहकर्मी उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल स्टाफ के अनुसार, वहां पहुंचने तक उनकी दिल की धड़कन बंद हो चुकी थी। चिकित्साकर्मियों ने सीपीआर देकर उन्हें बचाने का प्रयास किया। इससे कुछ समय के लिए धड़कन लौट आई, लेकिन बाद में फिर बंद हो गई और उन्हें बचाया नहीं जा सका।