विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आसाराम ने पैरोल खत्म होने के बाद नहीं किया सरेंडर, उज्जैन के अस्पताल में करा रहा है उपचार

Published: Wed, 28 Oct 2026 07:50 AM (IST)

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बावजूद मंगलवार शाम तक जोधपुर जेल में सरेंडर नहीं किया है।

आसाराम ने पैरोल खत्म होने के बाद नहीं किया सरेंडर

आसाराम ने पैरोल खत्म होने के बाद नहीं किया सरेंडर

HighLights

  1. आसाराम को उपचार के लिए छह अक्टूबर को 20 दिन का पैरोल मिला था

  2. आसाराम उज्जैन के धनवंतरी आयुर्वेद अस्पताल में उपचार करा रहा है

जागरण संवाददाता, जयपुर। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बावजूद मंगलवार शाम तक जोधपुर जेल में सरेंडर नहीं किया है।

पैरोल खत्म होने की निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद जेल प्रशासन ने उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाने की तैयारी कर ली है।

बता दें कि आसाराम को उपचार के लिए छह अक्टूबर को 20 दिन का पैरोल मिला था। पैरोल की अवधि मंगलवार को समाप्त हो गई, उसे शाम पांच बजे तक सरेंडर करना था।

जेल अधीक्षक प्रमोद सिंह ने बताया कि तय समय पर सरेंडर नहीं करने पर आसाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

वह उज्जैन के धनवंतरी आयुर्वेद अस्पताल में उपचार करा रहा है। बता दें कि आसाराम ने सर्वोच्च न्यायालय में अपील कर पैरोल अवधि बढ़ाने का आग्रह किया था। हालांकि, कोर्ट ने इससे इन्कार कर दिया था।