अरविंद केजरीवाल के पास 71 लाख की संपत्ति
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को अपनी संपत्ति की घोषणा भी कर दी। अरविंद के पास 71 लाख की संपत्ति है।
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को अपनी संपत्ति की घोषणा भी कर दी। अरविंद के पास 71 लाख की संपत्ति है।
एक अंग्रेजी दैनिक की रिपोर्ट के मुताबिक भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले कार्यकर्ता से राजनीति में आए अरविंद केजरीवाल ने यह घोषणा नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से टिकट को लेकर आवेदन के लिए की है।
रिपोर्ट के मुताबिक केजरीवाल के पास इंद्रापुरम में एक जमीन है जिसकी कीमत 70 लाख रुपये है। इसके साथ ही एक लाख रुपया उनके बैंक खाते में जमा है। उनकी पत्नी के नाम से गुड़गांव में एक फ्लैट है जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये है।
अरविंद केजरीवाल के इस घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी ने उनके फार्म व अन्य दस्तावेजों को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है और इसपर लोगों से उनके विचार और सुझाव मांगे हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर