विदाई से पूर्व वित्तमंत्रालय ने रघुराम राजन के सम्मान में दिया भोज
आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन के कार्यकाल का आज आखिरी दिन हैै। उनकी इस विदाई से पहले वित्त मंत्रालय की तरफ से भोज दिया गया। इसमें वित्तमंत्री अरुण जेटली ने भी भाग लिया।
नई दिल्ली (प्रेट्र) वित्त मंत्रालय ने शनिवार को भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन के सम्मान में विदाई भोज का आयोजन किया। राजन का कार्यकाल आज पूरा हो रहा है। इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री अरुण जेटली के अलावा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। राजन तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद रविवार को पदभार नये गवर्नर उर्जित पटेल को सौपेंगे। उर्जित पटेल इस समय डिप्टी गवर्नर हैं।
भारतीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) के पूर्व चीफ इकोनॉमिस्ट राजन अच्छी विरासत छोड़कर जा रहे है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड स्तर पर है। देश में महंगाई दर कम है जबकि विकास दर अच्छी है। राजन का कार्यकाल काफी अच्छा रहा है। रॉकस्टार गवर्नर की संज्ञा पाने वाले राजन ने 2008 की वैश्विक आर्थिक मंदी की भविष्यवाणी की थी। गवर्नर के रूप में अपने कार्यकाल के दौर वह खुलकर अपने विचार रखते रहे। इसकी वजह से कई लोग नाराज भी हो गये।
आरबीआई के पास सरकार को ना कहने की स्वायत्ता बनी रहनी चाहिए : राजन