मणिपुर से जाने के लिए बैंगलुरु के पैलेस ग्राउंड़ में इकट्ठा हुए 4000 मजदूर
अपने घर जाने के लिए बैंगलुरु के प्लैस ग्राउंड में करीब 4000 मजदूर अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए इकट्ठा हुए हैं।
मणिपुर, एएनआइ। कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लागू किए गए लॉकडाउन के मजदूर लगातार पलायन कर रहे हैं। हालांकि, केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को आदेश दिया है कि वह मजदूरों के लिए उचित व्यवस्था करें। वहीं, मणिपुर के लगभग 4000 प्रवासी श्रमिक वापस लौटने के लिए पंजीकरण के लिए बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड में एकत्र हुए हैं।
मणिपुर के लगभग 4000 प्रवासी श्रमिक वापस लौटने के लिए पंजीकरण के लिए बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड में एकत्र हुए हैं। के। सुधाकर, राज्य मंत्री ने कहा कि मैंने उनसे बात की, वे चिंतित हैं और मणिपुर वापस जाना चाहते हैं लेकिन मुझे उम्मीद है कि वे बेंगलुरु लौट आएंगे क्योंकि यह उनका दूसरा घर है।
जानकारी के लिए बता दें कि कई राज्यों से मजदूर सरकार द्वारा चालू की गई बसों और ट्रेनों के जरिए अपने गृह राज्य लौट रहे हैं। हालांकि, इस दौरान कई मजदूर हादसों का शिकार भी हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में श्रमिकों को लेकर जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में दो दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल हो गए है। सभी घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये बस जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही थी। इससे पहले भी कई मजदूर हादसों का शिकार हुए हैं। औरंगाबाद में रेलवे लाइन पर सो रहे मजदूर ट्रेन हादसे का शिकार हो गए थे।
गौरतलब है कि देश में लगातार कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। देश में इस वक्त कोरोना वायरस मरीजों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, देश में इस वक्त 69,597 एक्टिव केस हैं। कुल मामलों में से अब तक 51,783 संक्रमित लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं देश के 3,720 लोगों की जान जा चुकी है। फिलहाल, सरकार ने लॉकडाउन की अवधी को 31 मई तक के लिए बढ़ा दी है।