विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'इसे सैन्य टकराव न समझें', चीनी सैनिकों को लेकर PAK से जुड़े अकाउंट के दावे सेना ने किए खारिज

Published: Mon, 26 Oct 2026 07:00 AM (IST)

भारतीय सेना ने पाकिस्तान से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा प्रसारित एक फर्जी वीडियो का खंडन किया है।

पाकिस्तान फिर हुआ बेनकाब।

पाकिस्तान फिर हुआ बेनकाब।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सेना ने रविवार को पाकिस्तान से जुड़े इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर प्रसारित एक फर्जी वीडियो के बारे में फैक्ट चेक जारी किया। इन खातों में दावा किया गया था कि चीनी सैनिक अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना के जवानों की तलाशी ले रहे हैं।

दावों को खारिज करते हुए भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तान स्थित इंटरनेट मीडिया खाते एक वीडियो प्रसारित कर झूठा दावा कर रहे हैं कि चीनी सैनिक अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना के जवानों की तलाशी ले रहे हैं। साथ ही राज्य में आने-जाने के लिए भारतीय सैनिकों को चीनी सेना से अनुमति लेनी पड़ती है।

'आतंकवाद-रोधी मॉक ड्रिल का है वीडियो'

फैक्ट चेक में कहा गया कि यह वीडियो मई 2026 में बेंगलुरु में हुए आतंकवाद-रोधी मॉक ड्रिल का है, न कि अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सेना के जवानों की तलाशी का। भारतीय सेना ने लोगों से आग्रह किया कि वे सुरक्षा अभ्यास को वास्तविक सैन्य टकराव न समझें।

यह भी पढ़ें: 'भारत की पहुंच से दूर नहीं दुश्मन का कोई भी ठिकाना', वायुसेना प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी