सूबेदार नीरज चोपड़ा ने जीता टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड, सीडीएस जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने दी बधाई
सूबेदार नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नीरज की यह उपलब्धि भारतीय सेना के बहुत बड़ी है। भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने भारतीय सेना के सूबेदार नीरज चोपड़ा को बधाई दी।
नई दिल्ली, एएनआइ। भारत के जेवलिन थ्रोअर नायब सूबेदार नीरज चोपड़ा ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया। नीरज ने लास्ट राउंड में 87.58 मीटर का थ्रो किया और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। नीरज की यह उपलब्धि भारतीय सेना के बहुत बड़ी है। नीरज द्वारा इतिहास रचने पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। इसी क्रम में भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने भारतीय सेना के सूबेदार नीरज चोपड़ा को बधाई दी।
भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर के थ्रो के साथ ओलंपिक में देश का पहला स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरी सेना को उनकी उपलब्धि पर गर्व है। तो वहीं सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने साबित कर दिया है कि जब चाह होती है तो राह भी होती है। उन्होंने कई अन्य ओलंपियनों की तरह सशस्त्र बलों और देश को गौरवान्वित किया है जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में इतिहास रचा है।
2016 में नीरज सेना में शामिल हुए थे
2016 में नीरज ने भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर जूनियर कमीशंड ऑफिसर के तौर पर शामिल हुए थे। इसलिए यह गोल्ड मेडल भारतीय सेना के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।
नीरज के थ्रो के आस-पास भी कोई नहीं पहुंच पाया
नीरज द्वारा पहली बार में 87.03 मीटर, दूसरी बार में 87.58 मीटर, तीसरे बार में 76.79 मीटर, चौथी, 5वी और छठवी बारी में उन्होंने 80 से ज्यादा मीटर तक थ्रो किया। नीरज के 87.58 मीटर के रिकॉर्ड तक भी कई नहीं पहुंच पाया।
अब तक भारत के लिए गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ी
पहली बार 10 मीटर राइफल शूटिंग में अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक 2008 स्वर्ण पदक जीता था। दूसरी बार जेवलिन थ्रोअर सूबेदार नीरज चोपड़ा ने जीता।