Arif Mohammad Khan Oath: आरिफ मोहम्मद खान बने केरल के राज्यपाल, मलयालम में ली शपथ
आरिफ मोहम्मद खान को केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उन्होंने राजभवन में मलयालम भाषा में शपथ ली।
तिरुवनंतपुरम एजेंसी। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरिफ मोहम्मद खान ने शुक्रवार को केरल के 24 वें राज्यपाल के तौर पर शपथ ली। केरल हाईकोर्ट के जस्टिस हृषिकेश रॉय ने राजभवन में उन्हें शपथ दिलाई। खास बात ये रही की उन्होंने मलयालम भाषा में शपथ ली। इस खास अवसर पर उनके साथ मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और मंत्रिमंडल कई शीर्ष अधिकारी मौजूद रहें।
पी. सदाशिवम थे पहले राज्यपाल
आपको बता दें कि इससे पहले पूर्व मुख्य न्यायाधीश पी. सदाशिवम राज्य के राज्यपाल थे। उनके कार्यकाल के 5 साल पूरे होने के बाद आरिफ की नियुक्ति की गई।
आरिफ खान कई पार्टी के रह चुके सदस्य
अपने राजनीति करियर में आरिफ खान ने कई दलों में काम किया है। सबसे पहले उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह की भारतीय क्रांति दल को ज्वाइन किया। इसके बाद वह आगे बढ़ते चले गए। कांग्रेस, और बहुजन समाज पार्टी में भी वह काम कर चुके हैं।
2004 में थामा था बीजेपी का दामन
सभी दलों में काम करने के बाद वर्ष 2004 में उन्होंने भाजपा का दामन थामा था, लेकिन यहां भी वह ज्यादा देर नहीं टिक सके और तीन साल बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
आरिफ मोहम्मद की निजी जानकारी
आरिफ मोहम्मद खान का जन्म 1951 में बुलंदशहर में हुआ। उनकी पत्नी का नाम रेशमा आरिफ है। आरिफ की अम्र 68 वर्ष है। आरिफ ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से और लखनऊ यूनिवर्सिटी शिक्षा ग्रहण की है।
यह भी पढ़ें: जानें- आखिर चांद पर कहां होगी Chandrayaan 2 की लैंडिंग और कहां देख सकेंगे Live नजारा