अरब सागर में विक्षोभ, तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी
अरब सागर में गहरा विक्षोभ ने समुद्री तूफान 'ननौक' की शक्ल ले ली है। भारत के मौसम विभाग (आइएमडी) ने कहा कि ये तूफान दक्षिण पश्चिम मुंबई से 660 किलोमीटर की दूरी पर दिखा है। विभाग ने बुलेटिन में कहा कि सुबह साढ़े पांच बजे दक्षिण पश्चिम मुंबई से 660 किलोमीटर और दक्षिण पश्चिम वेरावल से 590 किलोमीटर
नई दिल्ली/पणजी। अरब सागर में गहरा विक्षोभ ने समुद्री तूफान 'ननौक' की शक्ल ले ली है। भारत के मौसम विभाग (आइएमडी) ने कहा कि ये तूफान दक्षिण पश्चिम मुंबई से 660 किलोमीटर की दूरी पर दिखा है।
विभाग ने बुलेटिन में कहा कि सुबह साढ़े पांच बजे दक्षिण पश्चिम मुंबई से 660 किलोमीटर और दक्षिण पश्चिम वेरावल से 590 किलोमीटर की दूरी पर पूर्वी मध्य अरब सागर में इस तूफान को देखा गया। हालांकि इस तूफान से किसी तरह का खतरा नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तूफान और तेज हो जाएगा। इसके अगले 72 घंटों में ओमान के तटीय इलाकों की ओर मुड़ने की बात कही जा रही है। इसके प्रभाव से 35 से 55 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं कोंकण तथा दक्षिण गुजरात के तटवर्ती इलाकों में चलेंगी। कोंकण, गोवा और गुजरात के तटीय इलाकों में समुद्र अशांत बना रहेगा। इससे देश में मानसून की गति पर भी प्रभाव पड़ सकता है। यह चक्रवात मानसून के बढ़ने के लिए जरूरी नमी को सोख सकता है। पणजी में आइएमडी की सक्रिय निदेशक वी. के. मिनी ने कहा कि मछुआरों को समुद्री क्षेत्रों में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है, क्योंकि तूफान गहरा होगा। अरब सागर पर चक्रवाती हवाओं की भी आशंका है। हवा के साथ ज्वार-भाटे की स्थिति भी बन सकती है। उन्होंने कहा कि तूफान गोवा और कोंकण को नहीं छुएगा, क्योंकि यह विपरीत दिशा में जा रहा है। हालांकि, गोवा के तटीय इलाकों में चेतावनी जारी कर दी गई है और राज्य के कुछ भागों में भारी बारिश की संभावना भी है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2-3 दिनों में गोवा में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा।