Move to Jagran APP

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 16 संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों की नई नियुक्तियों को दी मंजूरी

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सोमवार को 16 नई नियुक्तियों को मंजूरी दी है। इसके तहत विभिन्न मंत्रालयों में संयुक्त सचिव या इसके समकक्ष अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। अनुराग वाजपेयी रक्षा उत्पाद विभाग के नए संयुक्त सचिव बनाए गए हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 06:17 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 06:17 PM (IST)
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 16 संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों की नई नियुक्तियों को दी मंजूरी
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 16 नई नियुक्तियों को मंजूरी दी है।

नई दिल्ली, आइएएनएस। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 16 नई नियुक्तियों को मंजूरी दी है। इसके तहत विभिन्न मंत्रालयों में संयुक्त सचिव या इसके समकक्ष अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

loksabha election banner

श्याम नेगी को कोयला मंत्रालय और अमिताभ कुमार की वाणिज्य मंत्रालय में नियुक्ति

1990 बैच के आइपीएस अधिकारी श्याम नेगी को कोयला मंत्रालय और 1992 बैच के आइआरएस अधिकारी अमिताभ कुमार को वाणिज्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। एम अंगमुथु को कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीईडीए) का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि आशीष चटर्जी को नेशनल डिफेंस कॉलेज में सीनियर डायरेक्टिंग स्टाफ (सीडीएस) बनाया गया है।

अनुराग वाजपेयी रक्षा उत्पाद विभाग और संजय लोहिया खनन मंत्रालय में बने संयुक्त सचिव

अनुराग वाजपेयी रक्षा उत्पाद विभाग के नए संयुक्त सचिव बनाए गए हैं। संजय लोहिया को खनन मंत्रालय में संयुक्त सचिव और सुखेंदु ज्योति को नीति आयोग में सलाहकार नियुक्त किया गया है।

रेखा यादव पंचायती राज और महमूद आलम परिवहन मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त

इसी तरह रेखा यादव को पंचायती राज में बतौर संयुक्त सचिव नियुक्ति मिली है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में दो संयुक्त सचिवों आशीष शर्मा और राहुल सिंह की तैनाती हुई है। इसी तरह सड़क और परिवहन मंत्रालय में महमूद आलम की बतौर संयुक्त सचिव नियुक्ति हुई है। जबकि, केसांग योंगजोम शेरपा को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद का सदस्य सचिव बनाया गया है।

अदिति दास महिला एवं विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त

चेतन प्रकाश जैन को वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआइआर) में नया संयुक्त सचिव बनाया गया है। 1995 बैच के आइएएस अफसर एम महेश्वरी राव को बेंगलुरु के अंतरिक्ष विभाग में वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया है। संयुक्त सचिव के रूप में जी जयंती भी यहीं काम करेंगी। वहीं, अदिति दास को महिला एवं विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.