Move to Jagran APP

कृषि वैज्ञानिकों की नियुक्ति प्रक्रिया हुई शुरु, डीडीजी स्तर के सभी आठ पदों के लिए किया जाएगा चयन

उप महानिदेशक पद पर जहां डॉक्टर तिलकराज शर्मा नियुक्त किये गये वहीं पूसा के आइएआरआइ के निदेशक पद पर डॉक्टर अशोक कुमार सिंह चयनित किये गये।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 09:49 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 09:49 PM (IST)
कृषि वैज्ञानिकों की नियुक्ति प्रक्रिया हुई शुरु, डीडीजी स्तर के सभी आठ पदों के लिए किया जाएगा चयन
कृषि वैज्ञानिकों की नियुक्ति प्रक्रिया हुई शुरु, डीडीजी स्तर के सभी आठ पदों के लिए किया जाएगा चयन

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के विभिन्न अनुसंधान संस्थानों के निदेशकों के साथ परिषद के रिक्त उप महानिदेशकों के पदों को भरने की प्रक्रिया तेज हो गई है। आइसीएआर में क्राप साइंस के उप महानिदेशक पद और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) के निदेशक के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। उप महानिदेशक पद पर जहां डॉक्टर तिलकराज शर्मा नियुक्त किये गये वहीं पूसा के आइएआरआइ के निदेशक पद पर डॉक्टर अशोक कुमार सिंह चयनित किये गये।

loksabha election banner

आइसीएआर के इन दोनों अहम पदों के लिए पिछले सप्ताह ही साक्षात्कार कराये गये थे। कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल (ASRB) के जारी कार्यक्रम के मुताबिक 30 जनवरी 2020 तक सभी अहम आठ पदों की रिक्तियों को भर दिया जाएगा।

10 अभ्यर्थियों को किया गया था आमंत्रित

पूसा संस्थान के निदेशक पद के लिए 15 जनवरी को कराये साक्षात्कार में कुल 10 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था। यह पद पिछले ढाई सालों के रिक्त चल रहा था, जिसके चलते यहां कामचलाऊ निदेशक नियुक्ति थे। चयनित डॉक्टर अशोक कुमार सिंह इसी संस्थान में जेनेटिक्स डिवीजन के हेड थे।

डॉक्टर सिंह ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इसी तरह क्राप साइंस के उप महानिदेशक के लिए चयनित डॉक्टर तिलकराज शर्मा पंजाब के मोहाली स्थित एनएएफबीआई के कार्यकारी निदेशक थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.