आंध्र प्रदेश में 24 घंटे में 765 नए मामलों के साथ 12 लोगों की मौत; राज्य सरकार ने कहा- स्थिति प्रबंधनीय स्तर पर
आंध्र प्रदेश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटे में यहां पर 765 नए मामलों के साथ 12 लोगों की मौत हो गई।
हैदराबाद, एएनआइ। आंध्र प्रदेश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटे में यहां पर 765 नए मामलों के साथ 12 लोगों की मौत हो गई। अब यहां पर कुल संक्रमितों का आंकड़ा 17,699 तक पहुंच गया है, जिसमें से 9473 एक्टिव केस हैं वहीं 8008 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए आंकड़ो के मुताबिक, अब राज्य में मरनेवालों की संख्या 218 हो गई है। बता दें कि राज्य में एक महीने के अंदर 14,000 मामले बढ़ गए हैं वही राज्य सरकार का कहना है कि राज्य में स्थिति प्रबंधनीय स्तर पर है।
बता दें इस वक्त भारत चीन के वुहान से फैले संकट से जूझ रहा है। देशभर में अबतक 6 लाख 25 हजार 544 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं वहीं मरनेवालों की संख्या 18 हजार 213 हो गई है। तमिलनाडु और दिल्ली सबसे ज्यादा प्रभावित है। महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 86 हजार के पार पहुंच गया है वहीं तमिलनाडु में 1 लाख के पार संक्रमितों की सख्या पहुंच गई है। इसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में सबसे सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 92 हजार के पार पहुंच गया है।
बता दें कि पूरी दुनिया में इस संकट से अभी तक 1 करोड़ 10 से ज्यादा संक्रमितों की संख्या पहुंच गई है वहीं मरनेवालों की संख्या 5 लाख 24 हजार से अधिक हो गई है। अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 28 लाख 47 हजार के पार पहुंच गई है वहीं मरनेवालों की संख्या 1 लाख 31 हजार 509 हो गई है। यूएस के बाद ब्राजील सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 15 लाख 43 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं मरनेवालों का आंकड़ा 63 हजार के पार पहुंच गया है।
प्रत्येक दिन ब्राजील में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। तीसरे नबंर पर रूस सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 6, लाख 67 हजार 544 तक पहुंच गया है। वहीं मरनेवालों की संख्या 63 हजार 254 पहुंच गई है। रूस के बाद चौथे नंबर पर भारत सबसे ज्यादा संक्रमित देश है।