CAB Protest: अहमदाबाद में हिंसक हुआ विरोध प्रदर्शन, पुलिस को घेर कर किया पथराव
<p>नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर अहमदाबाद के शाह आलम इलाके में विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों को घेर कर उनपर पथराव किया और कई वाहनों में तोड़फोड़ की। नागरिकता कानून पर प्रदर्शन वेवजह हो रहा है। ये कानून किसी के नागरिकता लेने का नहीं बल्कि देने के लिए है। सरकार लगातार ये बात कह रही है। इसके बाद भी प्रदर्शन हो रहा है। भारतीय मुसलमानों का इस कानून से कोई लेना देना नहीं है। </p>
प्रयागराज में कल सुबह तक इंटरनेट बंद
डीसीपी ने प्रदर्शनकारियों के साथ गाया राष्ट्रगान
44 जिलों में धारा- 144
अहमदाबाद में पुलिस पर पथराव
20 पुलिस कर्मी घायल
अहमदाबाद में पुलिस पर पथराव
5 पुलिस थानों में कर्फ्यू
CAA के प्रश्नों पर फैक्ट शीट
संपत्ति जब्त कर नुकसान की भरपाई
सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी
4 मीडिया ओबी वैन में आग के हवाले
लखनऊ: नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन के दौरान परिवार्तन चौक के आसपास के इलाके में 20 मोटरसाइकिल, 10 कार, 3 बसें और 4 मीडिया ओबी वैन में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी।
ममता ने की जनमत संग्रह की मांग
12 मेट्रों स्टेशनों के गेट खोले गए
ममता का भाजपा पर निशाना
CAA को लेकर कांग्रेस कोर ग्रुप की मीटिंग
40-50 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाया
मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित
हजरतगंज में हिंसक प्रदर्शन
हजरतगंज में लाठीचार्ज
नागपुर में CAA के खिलाफ मार्च
एम्स ने कर्मचारियों के लिए जारी किया ज्ञापन
16 उड़ानों में देरी
सरकार के आदेश का पालन
प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में लगाई आग
कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक
पाकिस्तानी महिला को मिली भारतीय नागरिकता
गुजरात में पली बढ़ी महिला हसीना बेन वर्ष 1999 में शादी के बाद पाकिस्तान चली गई थीं। लेकिन अब पति की मौत के बाद वह वापस भारत लौटना चाहती थीं जो नागरिकता कानून की मदद से संभव हो सका। आज सरकार ने हसीना बेन को भारतीय नागरिकता प्रदान की है।
CAB Protest in Delhi: जामिया मामला: दिल्ली हाईकोर्ट का पुलिस व केंद्र को नोटिस
जामिया मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र व दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी की। कोर्ट ने इन्हें मामले में दायर याचिका पर प्रतिक्रिया देने को कहा है। अगली सुनवाई 4 फरवरी को की जाएगी।
CAB Protest in Delhi: जामिया यूनिवर्सिटी के बाहर नमाज की अदायगी
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों व मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा किया। उनके चारों ओर अन्य धार्मिक समुदाय के लोगों ने ह्यूमन चेन बना घेरे का निर्माण किया।
गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों को जलपान कराते जवान
दिल्ली के सूरजमल स्टेडियम में गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों को जलपान कराते पुलिस के जवान।
संभल में इंटरनेट सेवाएं निरस्त
उत्तर प्रदेश के संभल में डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट की ओर से जारी बयान में कहा गया है, CAA के विरोध में प्रदर्शनों को देखते हुए अगले आदेश तक इंटरनेट सर्विसेज निरस्त रहेंगे।
प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज नहीं करने का निर्देश
कर्नाटक में विरोध प्रदर्शन के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक जानकारी आ रही है कि सीएम बीएस येदियुरप्पा ने पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज नहीं करने का निर्देश दिया है।
अहमदाबाद में पुलिस का लाठीचार्ज
गुजरात के अहमदाबाद में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विभिन्न वामपंथी दलों द्वारा बुलाए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया। जब पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस पर लाठीचार्ज किया तो प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर पुलिस वाहन को रोक दिया।
बेंगलुरू में विरोध प्रदर्शन जारी
कर्नाटक में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बेंगलुरू के टाउन हॉल में विरोध प्रदर्शन जारी है। यहां भारी संख्या में लोग प्रदर्शन के लिए पहुंचे हैं।
संभल में बस में आग लगी
यूपी के संभल में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के दौरान कथित रूप से एक राज्य परिवहन की बस में आग लगा दी गई है। घटना के बारे में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
कर्नाटक में हिरासत में लिए गए कांग्रेस MLA
कर्नाटक में नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है।प्रदर्शनकारी बेंगलुरु के टाउन हॉल में इकट्ठा होने लगे हैं।कांग्रेस विधायक रिजवान अरशद को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन से पहले कड़ी सुरक्षा
महाराष्ट्र में आज नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। मुंबई में कांग्रेस, एनसीपी समेत कई अन्य दल अगस्त क्रांति मैदान में इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
नड्डा ने बैठक स्थगित की
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा कल आयोजित की जाने वाली पार्टी महासचिवों की बैठक स्थगित कर दी गई है।नड्डा ने पार्टी द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम को लेकर यह बैठक बुलाई थी।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया की घटना पर सुनवाई
जामिया मिल्लिया इस्लामिया की घटना पर याचिकाकर्ताओं में से एक के लिए अपील करते हुए, वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने एक विचार रखा है कि यह मामला तथ्यपूर्ण है और इसलिए, इस मामले को देखने के लिए एक तथ्य खोज समिति नियुक्त की जानी चाहिए।
कोलकाता में विरोध प्रदर्शन
कोलकाता में फिल्म निर्माता अपर्णा सेन ने नागरिकता अधिनियम और राष्ट्रीय रजिस्टर ऑफ सिटीजन (एनआरसी) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। पश्चिम बंगाल में नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
याचिकाकर्ता ने उठाई न्यायिक जांच की मांग
जामिया मिल्लिया इस्लामिया की घटना पर सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि दिल्ली पुलिस ने जबरदस्ती जामिया मिल्लिया इस्लामिया परिसर में प्रवेश किया और छात्रों के साथ मारपीट की। याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की अध्यक्षता वाली समिति के तहत न्यायिक जांच की मांग की है।
हरीश रावत ने किया विरोध प्रदर्शन
नागरिकता कानून के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच असम में भी विरोध प्रदर्शन हो रहा है।गुवाहाटी में कांग्रेस नेताओं हरीश रावत और रिपुन बोरा ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में भाग लिया।
केजरीवाल का विरोध पर बयान
नागरिकता कानून पर विरोध के बारे में पूछे जाने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आज देश में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है।आज सभी नागरिकों में एक डर है। मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि वह इस कानून को न लाए बल्कि युवाओं को रोजगार दें।
CM येदियुरप्पा की शांति की अपील
कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने राज्य में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर लोगों से अपील की है। येदियुरप्पा ने कहा है कि मैं ईमानदारी से सभी राजनीतिक दलों, नेताओं और लोगों से अपील करता हूं कि नागरिका कानून के मुद्दे पर शांत रहें। यह कानून इस देश के लोगों के लिए कोई खतरा नहीं है, यह केवल अन्य देशों के लोगों के लिए लागू एक अधिनियम है जो भारतीय नागरिकता चाहते हैं।
हिरासत में उमर खालिद
दिल्ली में नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल JNU के पूर्व छात्र और कार्यकर्ता उमर खालिद को लाल किले के पास प्रदर्शन करते हुए पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है।
कर्नाटक में हिरासत में लिए गए लोग
कर्नाटक में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। बेंगलुरू में पुलिस ने टाउन हॉल इलाके से नागरिकता कानून पर विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है।
धारा-144 के खिलाफ कर्नाटक HC में याचिका
कर्नाटक में नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया है।कर्नाटक हाईकोर्ट के सामने राज्य में धारा 144 लागू करने को चुनौती देते हुए एक याचिका दायर की गई है।
हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन
हैदराबाद में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। पुलिस ने यहां प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जो चारमीनार के पास नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।
नड्डा ने बुलाई पार्टी महासचिवों की बैठक
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों को लेकर कल पार्टी महासचिवों की एक बैठक बुलाई है।
हिरासत में लिए गए रामचंद्र गुहा
बेंगलुरु के टाउन हॉल में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने इतिहासकार रामचंद्र गुहा को हिरासत में लिया है।
कर्नाटक में लेफ्ट विंग का प्रदर्शन
वाम दलों ने नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ बेंगलुरू में विरोध प्रदर्शन किया। मैसूर बैंक सर्कल इलाके में प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका। बता दें, शहर में धारा 144 लागू है।
लाल किले के पास से प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए
दिल्ली में लाल किले के पास बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी पहुंचे हैं, जहां धारा 144 लग चुकी है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। लाल किले के पास दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 (एक क्षेत्र में 4 से अधिक लोगों की सभा पर प्रतिबंध) लगाई गई है।
कर्नाटक में विरोध प्रदर्शन, 20 हिरासत में
कर्नाटक में लेफ्ट विंग और मुस्लिम संगठनों ने कालाबुरागी इलाके में नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।पुलिस ने 20 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।
चेन्नई में रैली की इजाजत नहीं मिली
तमिलनाडु में चेन्नई पुलिस ने आज वल्लुवर कोट्टम में नागरिकता कानून के खिलाफ होने वाली रैली के लिए अनुमति नहीं दी है।
चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन
चंडीगढ़ में मुस्लिम संगठनों ने नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
दिल्ली में कुछ और मेट्रो स्टेशनों पर सेवा बाधित
दिल्ली में कुछ और मेट्रो स्टेशनों पर सेवा बाधित हुई है। पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, आईटीओ, प्रगति मैदान और खान मार्केट के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी।
कई मेट्रों स्टेशनों पर सेवा बाधित
दिल्ली में लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक और विश्वविद्यालय मेट्रों स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी।
लाल किले के आसपास धारा 144 लागू
दिल्ली में लाल किले के आसपास धारा -144 (एक क्षेत्र में 4 से अधिक लोगों की सभा पर प्रतिबंध) लगाई गई है।
दिल्ली में आज भी मेट्रो सेवा प्रभावित
दिल्ली में आज भी मेट्रो रेल सेवा प्रभावित है।दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन(DMRC) के मुताबिक जामिया मिलिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग और मुनिरका के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं। इस कारण इन मेट्रों स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी।
विरोध मार्च की अनुमति नहीं दी
दिल्ली पुलिस ने आज दोपहर 12 बजे नागरिकता कानून और NRC पर मंडी हाउस से लेकर जंतर मंतर तक कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा किए जाने वाले विरोध मार्च की अनुमति नहीं दी है।
मार्च के लिए अनुमति नहीं दी गई
दिल्ली पुलिस ने आज सुबह 11:30 बजे लाल किला से शहीद भगत सिंह पार्क (ITO) तक नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हम भारत के लोग के बैनर तले होने वाले मार्च के लिए अनुमति नहीं दी गई है।
पश्चिम बंगाल फिलहाल शांत
पश्चिम बंगाल फिलहाल शांत है।पुलिस ने गुरुवार को जानकारी दी कि नागरिकता संशोधन कानून पर हिंसा की कोई ताजा घटना सामने नहीं आई है।
भारी पुलिसबलों की तैनाती
कर्नाटक में वामपंथी और मुस्लिम संगठनों के संघ द्वारा आज नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में बुलाया गए बंद के मद्देनजर बेंगलुरू के टाउन हॉल इलाके में पुलिस को तैनात किया गया है। रूरल समेत पूरे बेंगलुरु में धारा 144 लगाया गया है। अगले 3 दिनों के लिए आज सुबह 6 बजे से यह लागू कर दिया गया है।
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकी
पटना में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) के सदस्यों ने नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकी।
आंदोलन का रास्ता छोड़ने की अपील
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा है कि अब जब सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 की वैधता को चुनौती दी है और कोई स्टे नहीं दिया है, मैं सभी से शांति के हित में आंदोलन का रास्ता छोड़ने की अपील करता हूं, जिसमें सामान्य रिटर्न और लोगों की पीड़ा निहित है।
दरभंगा में रेलवे ट्रैक को किया ब्लॉक
बिहार के दरभंगा जिले में लाहिरासराय रेलवे स्टेशन पर CPI-M के कार्यकर्ताओं ने नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर दिया।
कर्नाटक में एक दिन का बंद, धारा 144 लागू
कर्नाटक के उपायुक्त सिंधु बी रूपेश ने दक्षिण कन्नड़ जिले में धारा 144 लगाने का आदेश दिया है।कर्नाटक में आज वामपंथी और मुस्लिम संगठनों के संघ द्वारा एक दिन के बंद का आह्वान किया गया है।
दिल्ली में आज भी यातायात प्रभावित
दिल्ली में आज भी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन के बीच यातायात फिर से प्रभावित हो गया है।मथुरा रोड और कालिंदी कुंज के बीच रोड नंबर 13 ए ट्रैफिक की वजह से बंद है। नोएडा से आने वाले लोगों को दिल्ली पहुंचने के लिए DND या अक्षरधाम से आने की सलाह दी गई है।
मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों से की बात
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों से बात की, उनसे नागरिकता संशोधन कानून और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध किया।