विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एआई की दुनिया में नया धमाका: एंथ्रोपिक ने लॉन्च किया शक्तिशाली मॉडल 'क्लाड ओपस 5.5'

Published: Wed, 23 Sep 2026 07:52 AM (IST)

एंथ्रोपिक ने मंगलवार को नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल क्लाड ओपस 5.5 लांच किया। कंपनी का दावा है कि यह ...और पढ़ें

एंथ्रोपिक ने पेश किया क्लाड ओपस 5.5 (फोटो- रॉयटर)

 एंथ्रोपिक ने पेश किया क्लाड ओपस 5.5 (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1.  ज्यादा स्मार्ट और बेहद किफायती हुआ एंथ्रोपिक का नया फ्लैगशिप एआई मॉडल

  2.  टेक कंपनियों को बड़ी राहत देगा नया ओपस 5.5 मॉडल

रॉयटर, बेंगलुरु। एंथ्रोपिक ने मंगलवार को नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल क्लाड ओपस 5.5 लांच किया। कंपनी का दावा है कि यह माडल उसके फेबल 5.1 जैसा ही है, जबकि इसे चलाने का खर्च पिछले मॉडल के मुकाबले 40 प्रतिशत कम है।

क्लाड ओपस 5.5 को ऐसे समय में लांच किया गया है जब एआइ से जुड़े जोखिमों पर बहस तेज हो रही है। एंथ्रोपिक ने कहा कि लांच से पहले ओपस 5.5 की टेस्टिंग स्वतंत्र एआइ सुरक्षा रिसर्च ग्रुप्स - फ्रंटियर डिजाइन और एमईटीआर ने की थी।

एंथ्रोपिक के अनुसार, ओपस 5.5 ने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट बेंचमार्क पर अपने प्रतिद्वंद्वी ओपनएआई के जीटी-5.6 सोल से बेहतर प्रदर्शन किया।

ओपस 5.5 की कीमत प्रति मिलियन इनपुट टोकन के लिए चार डॉलर और प्रति मिलियन आउटपुट टोकन के लिए 20 डॉलर है, जो ओपस 5 से 20 प्रतिशत कम है। प्रति मिलियन इनपुट टोकन का मतलब होता है—हर 10 लाख शब्दों के हिस्सों (टोकन) पर लगने वाली लागत।

वहीं हर 10 लाख टोकन जनरेट (आउटपुट) करने पर आने वाली लागत को प्रति मिलियन आउटपुट टोकन कहते हैं। यह मॉडल अमेजन वेब सर्विसेज, गूगल क्लाउड और माइक्रोसॉफ्ट एज्योर जैसे प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। कंपनी ने बताया कि यह मॉडल इंटरनल सेफ्टी टेस्ट में पिछले सिस्टम्स के मुकाबले बेहतर रहा।