Move to Jagran APP

Manipur Landslide: मणिपुर में एक और लैंडस्लाइड, लगातार हो रही बारिश के कारण खराब है हालात

Manipur Landslide News Updates एक सप्ताह के भीतर मणिपुर के नोनी में दो लैंडस्लाइड की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण हालात खराब हैं। पहले लैंडस्लाइड के बाद शुक्रवार तक तलाशी अभियान में आठ जवानों और चार नागरिकों सहित 12 और शव बरामद किए गए।

By Monika MinalEdited By: Published: Sat, 02 Jul 2022 12:34 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2022 02:16 PM (IST)
Manipur Landslide: मणिपुर में एक और लैंडस्लाइड, लगातार हो रही बारिश के कारण खराब है हालात
मणिपुर के नोनी में एक और लैंडस्लाइड, लगातार हो रही बारिश के कारण खराब है हालात

नोनी, एएनआइ।  Manipur Landslide News Updates : लगातार हो रही भारी बारिश के कारण  मणिपुर में एक के बाद एक लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रहीं हैं। आज (शनिवार) फिर से  नोनी (Noney) में लैंडस्लाइड की खबर है। इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार, आज जो हादसा हुआ है वह जगह पिछले दिनों हुए लैंडस्लाइड वाली जगह के काफी करीब है।

loksabha election banner

मणिपुर माउंटेनियरिंग एंड ट्रैकिंग एसोसिएशन ने बताया कि यह दुर्घटना तुपुल स्थित रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट के करीब ही हुई है, जहां विगत दिन हुए भूस्खलन में मृतकों की संख्या शनिवार को 27 पहुंच गई। 40 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं।भूस्खलन की ताजा दुर्घटना के बाद राहत व बचाव कार्य में नई टीमों को लगाया गया है।

मणिपुर माउंटेनियरिंग एंड ट्रैकिंग एसोसिएशन की ओर से आज हुए लैंडस्लाइड का वीडियो जारी किया गया है। देखें यहां- 

 नोनी रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट के मलबे में आठ और लोगों के शव बरामद हुए हैं। भूस्खलन का एक वीडियो साझा करते हुए मुख्यमंत्री एन. वीरेन सिंह ने ट्वीट किया, 'भूस्खलन वाले तुफुल क्षेत्र में स्थिति अब भी गंभीर है। सुबह ही बारिश हुई है और मौसम के खराब रहने की आशंका है।' प्रेट्र के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन का मलबा इजाई नदी में भर गया है, जिसके कारण वहां डैम जैसी स्थिति पैदा गई है। इससे आसपास में रह रहे लोगों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है। मलबे को हटाने के लिए मशीनें लगाई गई हैं, ताकि नदी का प्रवाह फिर से बहाल हो सके। गुवाहाटी में रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि सेना, असम रायफल्स, प्रादेशिक सेना, राज्य आपदा मोचन बल व राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के जवान तलाशी अभियान चला रहे हैं।आइएएनएस के अनुसार, आठ और लोगों के शवों की बरामदगी के साथ तुफुल भूस्खलन में मृतकों की संख्या 27 हो चुकी है। इनमें 22 प्रादेशिक सेना के जवान हैं। प्रादेशिक सेना के 13 जवानों व पांच नागरिकों को घायलावस्था में मलबे से निकाला जा चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.