20 कलाकारों को ललित कला अकादमी अवार्ड देने की घोषणा, देश की सर्वश्रेष्ठ कलाकृतियों पर लगी मुहर
ललित कला अकादमी ने 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के दौरान 20 कलाकारों को प्रतिष्ठित ललित कला अकादमी अवार्ड देने की घोषणा की है।

20 कलाकारों को ललित कला अकादमी अवार्ड देने की घोषणा
HighLights
ललित कला अकादमी ने 20 कलाकारों को अवार्ड देने की घोषणा की।
65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है।
देशभर से 6,000 से अधिक कलाकृतियों में से 20 चुनी गईं।
एएनआई, नई दिल्ली। ललित कला अकादमी ने 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के दौरान देशभर के 20 कलाकारों को प्रतिष्ठित ललित कला अकादमी अवार्ड देने की घोषणा की।
यह प्रतिष्ठित प्रदर्शनी नई दिल्ली के रवींद्र भवन स्थित ललित कला आर्ट गैलरी में आयोजित की जा रही है। यह प्रदर्शनी कलाकारों को अपनी रचनात्मकता को प्रदर्शित करने के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करती है।
संस्कृति मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अकादमी को 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 2,000 से अधिक कलाकारों से लगभग 6,000 से अधिक कलाकृतियां प्राप्त हुईं थीं। जूरी ने विभिन्न कला शैलियों (चित्रकला, मूर्तिकला,प्रिंटमेकिंग, ड्राइंग आदि) से उत्कृष्ट 20 कलाकृतियों का चयन किया।
पुरस्कार विजेताओं में मूर्तिकार चंद्र शेखर सैन, चित्रकार गोपाल चंद्र नस्कर और किशोर कुमार जैसे कई नाम शामिल हैं। इसके अलावा सम्मानित किए जाने वालों में मृणाल डे, निधि चोपड़ा, निमाई सिंह, पंकज कुमार, पूजा राजपूत, प्रवीण कुमार, प्रीतम मधुकर, राजेंद्र प्रसाद, रमेश विठल थोरात, रविराम रामकृष्णन, संजय कुमार, संजय कुमार साहनी और संजीव कुमार गोगोई आदि शामिल हैं।
