अरुणाचल में भ्रष्टाचार के खात्मे को लोकायुक्त नियुक्त करें : अन्ना
अन्ना हजारे ने सभी क्षेत्रों से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए अरुणाचल प्रदेश में लोकायुक्त की तत्तकाल नियुक्ति की मांग की।
ईटानगर, प्रेट्र : सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शनिवार को सभी क्षेत्रों से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए अरुणाचल प्रदेश में लोकायुक्त की तत्काल नियुक्ति की वकालत की। यहां एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए अन्ना ने कहा कि सभी राज्यों से होते हुए उनका यह दौरा 23 मार्च को नई दिल्ली में बड़े धरने व 'सत्याग्रह' के साथ समाप्त होगा।
विभिन्न राज्यों में अन्ना हजारे का यह दौरा वहां के विकास स्तर और जनता की शिकायतों को जानने के लिए था। इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। 80 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा, 'राजधानी की सड़कों की हालत दयनीय है। बिजली के खंभे हैं, लेकिन बिजली नहीं है। ये सब चीजें प्रदेश में विकास का स्तर बताती हैं। हालांकि ये हर राज्य के लिए मामूली समस्याएं हैं। संबंधित सरकार इन्हें हल कर सकती है, लेकिन चीजों से अनभिज्ञता मौजूदा शासन की पहचान बन गई है।'
यह भी पढ़ेंः भाजपा को गुजरात में सरकार बनाने लायक बहुमत नहीं मिलेगा: भाजपा सांसद