तिरुअनंतपुरम, एएनआइ। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष (केपीसीसी) के मुरलीधरन ने शुक्रवार को अनिल एंटनी से पार्टी में वापस लौटने की अपील की। मुरलीधरन ने कहा कि अनिल एंटनी भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार नहीं हैं। उनसे कई दफा बात हुई है। उन्हें कहा है कि वे कांग्रेस लौट जाएं और पार्टी के नियमों का पालन करें।
बीबीसी डाक्यूमेंट्री पर किए गए पोस्ट पर मिली धमकियों के बाद अनिल एंटनी ने अपने सभी पद छोड़ दिए थे। हालांकि, उन्होंने कहा था कि पार्टी की प्राथमिक सदस्यता नहीं छोड़ रहे हैं, क्योंकि वह पार्टी में रहना चाहते हैं। एंटनी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा था कि भारतीय संस्था की जगह बीबीसी के मत को समर्थन देने वाले एक खतरनाक मिसाल पेश कर रहे हैं।
Video: BBC Documentary: Bhim Army के छात्रसंघ के कुछ सदस्यों को Police ने हिरासत में लिया, जोरदार हंगामा DU
गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में सरकार ने बीबीसी की डाक्यूमेंट्री सीरीज की निंदा की थी। साथ ही कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म से इसे हटा दिया था।
डाक्यूमेंट्री देश की संप्रभुता को कमजोर करेगा: अनिल एंटनी
बता दें पूर्व मुख्यमंत्री एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने राज्य में चल रहे राजनीतिक तूफान में स्पष्ट रूप से भाजपा का समर्थन करते हुए कहा था कि भारतीय संस्थानों पर ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर के विचारों को रखना देश की संप्रभुता को कमजोर करेगा। "बीजेपी के साथ बड़े मतभेदों के बावजूद, मुझे लगता है कि वे (भारत में) बीबीसी के विचारों को रखते हैं, एक राज्य प्रायोजित चैनल (कथित भारत) पूर्वाग्रहों के एक लंबे इतिहास के साथ हमारी संप्रभुता को कमजोर कर देंगे"।
ये भी पढ़ें- सभी शेयरों पर लागू हुई T+1 सेटलमेंट व्यवस्था, सौदे के एक दिन के भीतर खाते में आ जाएंगे पैसे
ये भी पढ़ें- Fact Check: सोशल मीडिया पर इंडियन ऑयल फ्यूल सब्सिडी गिफ्ट के नाम पर फर्जी लिंक हो रहा वायरल