विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनिल अंबानी ने रिलायंस पावर और आर-इंफ्रा के निदेशक पद से दिया इस्तीफा

By Neel RajputEdited By:
Published: Fri, 25 Mar 2022 11:14 PM (IST)

अनिल अंबानी ने शुक्रवार को रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले ...और पढ़ें

अंबानी ने शुक्रवार को रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया
अंबानी ने शुक्रवार को रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया

नई दिल्ली, पीटीआई। अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी ने शुक्रवार को रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने अनिल अंबानी के शेयर बाजारों में किसी सूचीबद्ध कंपनी से जुड़ने पर रोक लगा दी थी।

रिलायंस पावर ने बीएसइ फाइलिंग में कहा, गैर-कार्यकारी अनिल अंबानी सेबी के अंतरिम आदेश के अनुपालन में कंपनी के निदेशक पद से हट गए हैं। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने भी शेयर बाजार को बताया कि सेबी के अंतरिम आदेश के बाद अनिल अंबानी कंपनी के निदेशक मंडल से हट गए हैं।

सेबी ने फरवरी में रिलायंस होम लिमिटेड, उद्योगपति अनिल अंबानी और तीन अन्य लोगों को कथित रूप से धन निकालने के आरोप में प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया था। एडीजी समूह की दोनों कंपनियों ने कहा कि रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को राहुल सरीन को पांच साल के कार्यकाल के लिए स्वतंत्र निदेशक के रूप में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया है। हालांकि यह नियुक्ति अभी आम बैठक में सदस्यों की मंजूरी के अधीन है।