विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुस्से में इस शख्स ने अपनी Jeep में लगा दी आग, TikTok वीडियो हुआ वायरल तो पुलिस ने पकड़ा

By Nitin AroraEdited By:
Published: Tue, 03 Sep 2019 05:44 PM (IST)

राजकोट में यह वाकया देखने को मिला। जीप में आग लगाने का वीडियो भी वायरल हो गया। पहले देखा गया ...और पढ़ें

गुस्से में इस शख्स ने अपनी Jeep में लगा दी आग, TikTok वीडियो हुआ वायरल तो पुलिस ने पकड़ा
गुस्से में इस शख्स ने अपनी Jeep में लगा दी आग, TikTok वीडियो हुआ वायरल तो पुलिस ने पकड़ा

अहमदाबाद, एजेंसी। राजकोट के एक शख्स ने गुस्से में आकर अपनी जीप को आग के हवाले कर दिया। उन्हें इस बात का कोई पछतावे भी नहीं है। यह बेहद मुश्किल हो जाता है कि आप गुस्से में अपनी किसी पसंदीदा चीज को आग लगा दे, लेकिन इंद्रजीत सिंह जडेजा नामक शख्स ने ऐसा किया। जानकारी के मुताबिक, उनकी जीप कुछ समस्या पैदा कर रही थी, जहां उन्होंने इसे गैरेज ले जाने के बजाय, उसमें आग लगाना सही समझा। बता दें कि उन्होंने भरी रोड पर जीप में आग लगा दी।

राजकोट में यह वाकया देखने को मिला। जीप में आग लगाने का वीडियो भी वायरल हो गया। पहले देखा गया कि इंद्रजीत ने अपनी कार पर पेट्रोल डाला और फिर उसे आग लगा दी। बताया गया कि उनकी जीप की बैटरी काम नहीं कर रही थी।

बताया गया कि इंद्रजीत गुस्से में था, क्योंकि जीप के सेल काम नहीं कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने रोड के बीच ही पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बता दें कि जब वे यह सब कर रहे थे, तो तब उनके दोस्त नैमिश गोहिल ने इसका वीडियो बना लिया। पूरे दृश्य को रिकॉर्ड कर लिया गया, यहां तक कि वीडियो-शेयरिंग ऐप टिक्कॉक पर भी इसे वायरल कर दिया गया। 

हालांकि, जैसे ही वीडियो वायरल हुआ पुलिस हरकत में आ गई और इंद्रजीत और नैमिष दोनों को अपनी हिरासत में ले लिया।

सरकारी संपत्ति(Road) को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने दोनों लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों लोग कार को जलाने के लिए पेट्रोल कहां से लाए।

राजकोट के एसपी एएन राठौड़ ने खुलासा किया कि चूंकि कार की बैटरी काम नहीं कर रही थी, इसलिए उस आदमी को गुस्सा आ गया और उसने अपनी कार को जला दिया। फिलहाल पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।