COVID-19: आंध्र के पश्चिम गोदावरी SP ने बढ़ाया पुलिस कर्मचारियों का मनोबल, दिया योग करने का सुझाव
आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) के नारायण नाइक ने बुधवार को पुलिस कर्मचारियों और होमगार्ड के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की।
हैदराबाद, एएनआइ। आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) के नारायण नाइक ने बुधवार को पुलिस कर्मचारियों और होमगार्ड के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने ऐसे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया, जो कोरोना से प्रभावित थे या अभी जिनका इलाज चल रहा है।
योगा करने का दिया सुझाव
एसपी ने कोरोना से प्रभावित पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की। उन्होंने उन सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि जो भी लोग घर पर आइसोलेट हैं वह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने COVID-19 से प्रभावित पुलिस को बहादुर और आत्मविश्वासी होने का सुझाव दिया। साथ ही उन्हें योग, प्राणायाम करने और अपनी प्रतिरक्षा को बढ़ाने के लिए व्यायाम करने के लिए कहा।
कॉन्फ्रेंस में ये अधिकारी रहे शामिल
वीडियो कॉन्फ्रेंस में एडिशनल एसपी एम महेश कुमार, डीएसपी कृष्णम राजू, स्पेशल ब्रांच सर्कल इंस्पेक्टर के रजनी कुमार और अन्य शामिल हुए।
आंध्र प्रदेश में कोरोना
बता दें कि पूरा देश इस वक्त कोरोना संकट से जूझ रहा है। इस संक्रमण से नेता, पुलिस अधिकारी और मुख्यमंत्री भी अछूते नहीं रहे हैं। इस वक्त आंध्र प्रदेश में कोरोना का प्रकोप बुरी तरह बना हुआ है। देश में तीसरे नंबर पर संक्रमित राज्य आंध्र प्रदेश है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 2 लाख 44 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं मौत का आंकड़ा 5 हजार के पार पहुंच गया है। आंध्र प्रदेश के बाद कर्नाटक और देश की राजधानी दिल्ली सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य है।
देश में कोरोना वायरस
देश की बात करें तो यहां पर संक्रमितों क आंकड़ा 23 लाख 29 हजार के पार पहुंच गया है। वही मौत की संख्या 46 हजार के पार पहुंच गई है। देश में सबसे अधिक संक्रमित राज्य महाराष्ट्र है। यहां पर मौत का आंकड़ा 18 हजार के पार पहुंच गया है वहीं संक्रमितो की संख्या 5 लाख 35 हजार के पार पहुंच गई है। दूसरे नंबर पर संक्रमित राज्य तमिलनाडु है। यहां पर संक्रमितों की संख्या तीन लाख के पार पहुंच गई है वहीं मरनवालों की संख्या 5,159 तक पहुंच गया है।