Move to Jagran APP

24 घंटे में आंध्र प्रदेश में दर्ज हुए 2,602 मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 40,646 तक पहुंचा

कोविड-19 के नोडल अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 20245 नमूनों का राज्य में परीक्षण भी किया गया है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Fri, 17 Jul 2020 04:44 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jul 2020 04:44 PM (IST)
24 घंटे में आंध्र प्रदेश में दर्ज हुए 2,602 मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 40,646 तक पहुंचा
24 घंटे में आंध्र प्रदेश में दर्ज हुए 2,602 मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 40,646 तक पहुंचा

अमरावती, एएनआइ। आंध्र प्रदेश में प्रत्येक दिन संक्रमितों का बढ़ रहा है। अब यहां पर पिछले 24 घंटे में 2,602 नए मामले दर्ज किए हैं। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 40,646 तक पहुंच गया है। कोविड-19 के नोडल अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 20,245 नमूनों का राज्य में परीक्षण  भी किया गया है। उनमें से 2,592 को COVID पॉजिटिव आया है। इसके अलावा अन्य राज्यों से 8 और अन्य देशों के 2 लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। 24 घंटे में कुल संक्रमति मामले 2,602 दर्ज किए हैं। इसके साथ ही 

loksabha election banner

राज्य में 534 पहुंचा मौत का आंकड़ा

राज्य में पिछले 24 घंटों में 42 की मौत हो गई और अब मरने वालों की संख्या 534 हो गई है। नोडल अधिकारी ने कहा, "पिछले 24 घंटों में 42 मौतें हुई हैं। अनंतपुर में छह, चित्तूर में पांच, पूर्वी गोदावरी, प्रकाशम, गुंटूर में चार-चार, पश्चिम गोदावरी, कडप्पा, विशाखापत्तनम में तीन-तीन, कुरनूल में दो-दो, नेल्लोर, विजयनगरम और कृष्णा जिले में एक मौत दर्ज हुई है। कुल मिलाकर मौतों का आंकड़ा 534 हो गया है। 

देश की बात करें तो यहां पर संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है वहीं मरनेवालों की संख्या 25 हजार के पार पहुंच गया है। प्रत्येक दिन यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इस वक्त महाराष्ट्र, तमिलनाडु और देश की राजधानी दिल्ली सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य है। जिस तेजी से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है उसी रफ्तार से देश में कोरोना का टेस्ट भी रहा है। भारत पूरे दुनिया में तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। वहीं सबसे पहले अमेरिका सबसे ज्यादा संक्रमति देश है। पूरी दुनिया में इस वक्त इस जानलेवा वायरस से लड़ रही है।

फिलहाल सभी देश इसकी रोकथाम के लिए अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। ज्यादातर प्रभावित देशों ने तो अपने यहां पर लॉकडाउन भी लगाया है। लॉकडाउन के चलते लोगों काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.