विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आंध्र प्रदेश में SUV ने श्रद्धालुओं को मारी टक्कर, हादसे में चार लोगों की मौत; 3 घायल

Published: Thu, 22 Oct 2026 04:31 PM (GMT+05:30)

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में NH-16 पर एक SUV ने चाय पी रहे भवानी भक्तों के समूह को टक्कर ...और पढ़ें

हादसे में चार भवानी भक्तों की मौत हो गई।

हादसे में चार भवानी भक्तों की मौत हो गई।

HighLights

  1. काकीनाडा में NH-16 पर SUV ने भक्तों को टक्कर मारी।

  2. हादसे में चार भवानी भक्तों की मौत हो गई।

  3. तीन अन्य घायल हुए, सभी कनक दुर्गा मंदिर जा रहे थे।

डिजिटल डेस्क, अमरावती। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में NH-16 के किनारे एक SUV ने चाय पी रहे भवानी भक्तों के एक समूह को टक्कर मार दी। जिसमें चार भक्तों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

दुर्गा मंदिर जा रहे थे सभी भक्त

एक पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI को घटना की सूचना देते हुए बताया कि विजयनगरम जिले के डेंकाडा गांव के रहने वाले ये भक्त विजयवाड़ा स्थित कनक दुर्गा मंदिर जा रहे थे।

सुबह करीब 5:40 बजे उन्होंने अपनी बस को कट्टीपुडी जंक्शन के पास रविकिमपाडु सेंटर पर रोका था। वे चाय पीने के लिए नीचे उतरे थे। तभी विशाखापत्तनम की ओर से राजमुंदरी जा रही एक SUV ने उन्हें टक्कर मार दी।

भक्तों ने पहनी थी भवानी माला

अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इन भक्तों ने भवानी माला (देवी भवानी को समर्पित धार्मिक व्रत रखने वाले भक्तों द्वारा पहनी जाने वाली पवित्र माला) पहनी हुई थी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति की अस्पताल जाते समय मौत हो गई।

ड्राइवर ने भी पहनी थी भवानी माला

अधिकारी ने बताया कि घायलों में एक पार्सल वैन का ड्राइवर और एक बस का क्लीनर शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, SUV का ड्राइवर भी 'भवानी माला' पहने हुए था और वह विजयवाड़ा की ओर जा रहा था

यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश में 100 शहरी स्थानीय निकायों में चुनाव प्रक्रिया पर रोक, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद EC का एक्शन