Move to Jagran APP

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 8 मौतों के साथ 837 लोग संक्रमित

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 837 नए संक्रमित केस के साथ 8 लोगों की मौत हो गई है। अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 16934 सामने आए हैं।

By Pooja SinghEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 01:28 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 01:28 PM (IST)
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 8 मौतों के साथ 837 लोग संक्रमित
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 8 मौतों के साथ 837 लोग संक्रमित

हैदराबाद, एएनआइ। आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 837 नए संक्रमित केस के साथ 8 लोगों की मौत हो गई है।अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 16,934 सामने आए हैं। राज्य में एक्टिव केस 9,096 हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अब राज्य में कुल मरनेवालों की संख्या 206 हो गई है। प्रत्येक दिन देश में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। 

loksabha election banner

भारत मे 6 लाख के पार पहुंची संक्रमित संख्या

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 6, 25, 862 तक पहुंच गया है वहीं मरनेवालों की संख्या 18 हजार के पार पहुंच गई है। देश में महाराष्ट्र राज्य इस वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा1 लाख के पार पहुंच गया है। भारत ही नहीं पूरी दुनिया इस वायरस से ग्रस्त है। पूरी दुनिया में संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ के पार पहुंच गई है। पूरी दुनिया में अमेरिका ऐसा पहला देश है, जो इस वक्त सबसे ज्यादा प्रभावित है। इसके बाद ब्राजील, रूस, भारत जैसे देश सबसे ज्यादा प्रभावित है। 

पूरी दुनिया में चौथे नंबर पर सबसे ज्यादा संक्रमित देश भारत

चीन के वुहान से फैले इस जानलेवा वायरस से सभी देश अपने स्तर पर लड़ रहे हैं। इस वायरस की अभी तक कोई वैक्सीन नही पाई है। ऐसे में सभी देश अपने स्तर पर इस वायरस से लड़ रहे हैं। प्रभावित देशों ने इससे बचने के लिए अपने यहां पर लॉकडाउन लगाया हुआ है। लॉकडाउन के लगाने के बाद पूरे लगभग सभी देशों की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी। ऐस में धीरे-धीरे सभी देशों ने अपने यहां पर लॉकडाउन में ढील देना शुरू किया, जिसके बाद लोगो कि जिंदगी पटरी पर आने लागे, लेकिन संक्रमित केस आने बंद नहीं हुए। भारत पूरी दुनिया में चौथे नंबर पर सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। यह पर प्रत्येक दिन संक्रमित केस सामने आ रहे हैं। ऐस में सभी लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.