आंध्र प्रदेश से 2 लोग हुए गिरफ्तार, 56 किलो भांग हुई बरामद
आंध्र प्रदेश पुलिस ने दो लोगों को 56 किलो भांग के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत 8 लाख बताई जा रही है।
हैदराबाद, एएनआइ। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोंगो के पास से 56 किलो भांग जब्त की गई है, जिसकी कीमत 8 लाख रुपये के करीब है। जानकारी के मुताबिक, अवैध तरीके से ये लोग भांग का व्यापार कर रहे थे। इससे पहले भी देशभर में भांग तस्करी के कई मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।
लगाए जा रहे हैं ये कयास
देशभर में गांजा, अफीम और भांग का व्यापार अवैध तरीके से हो रहा है। पिछले दिनों भी ऐसी कई खबरें आ चुकी हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि गिरफ्तार किए गए दोनों लोग की तस्करी में लंबे समय से जुटे हुए थे, लेकिन आखिरी वक्त पर पुलिस ने उनका पर्दाफाश कर दिया है।
पंजाब में भी हो चुकी हैं ऐसे घटना
पिछले दिनों पंजाब से भी गांजा, हेरोइन की तस्करी करने वालों 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनके पास एक किलो 250 ग्राम गांजा बारमद किया गया था।
यह भी पढ़ें: लद्दाख बॉर्डर पर भारत और चीनी सेना फिर आमने-सामने, जमकर हुई धक्का मु्क्की