विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आंध्र प्रदेश की ग्रेनाइट खदान में बड़ा हादसा, 6 मजदूरों की मौत; कई घायल

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Sun, 03 Aug 2025 11:39 PM (IST)Updated: Sun, 03 Aug 2025 11:41 PM (IST)

आंध्र प्रदेश के पलानाडु में ग्रेनाइट की खदान में हुए दर्दनाक हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई जबकि ...और पढ़ें

आंध्र प्रदेश के पलानाडु में रविवार को खदान हादसे में छह लोगों की हुई मौत।(फोटो सोर्स: पीटीआई)
आंध्र प्रदेश के पलानाडु में रविवार को खदान हादसे में छह लोगों की हुई मौत।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

एएनआई, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के पलानाडु में रविवार को दर्दनाक खदान हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई। हादसा ग्रेनाइट की खदान में हुआ. हादसे में दस अन्‍य मजदूर भी घायल भी हुए हैं. घायलों में से कुछ मजदूरों की हालत गंभीर है। इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले सभी मजदूर ओडिशा के रहने वाले थे. हादसे के बाद मौके पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

करीब 16 मजदूर खदान में कर रहे थे काम

इस घटना पर खदान मजदूरों में से एक, राघव ने कहा, "मैं ओडिशा से हूं और हम खदान में काम कर रहे थे। आज सुबह लगभग 9.30 बजे, ड्रिलिंग के दौरान, ऊपर से चट्टान गिर गई और एक दुर्घटना हुई, जिसमें लोग घायल हो गए। वहां 16 लोग काम कर रहे थे। कलेक्टर ने हमसे मुलाकात की और घायलों से बात की और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।" 

जानकारी के मुताबिक, मलबे में फंसे दो मजदूरों के शवों को निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है. वहीं अन्‍य चार मजदूरों के शवों को निकाला जा चुका है। हादसे में घायल होने वाले मजदूरों को नरसारावपेट के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।