विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम में भीषण हादसा, ट्रक-ऑटो की टक्कर में चार लोगों की मौत

Published: Fri, 03 Jul 2026 08:25 AM (IST)

आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम में अमरावती-अनंतपुर राजमार्ग पर एक लॉरी ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

HighLights

  1. मार्कापुरम में लॉरी-ऑटो टक्कर में चार लोगों की दुखद मौत।

  2. अमरावती-अनंतपुर राजमार्ग पर हुआ हादसा, सात लोग गंभीर घायल।

  3. तेज रफ्तार लॉरी चालक की लापरवाही से हुआ यह भीषण हादसा।

डिजिटल डेस्क, मार्कापुरम। आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। अमरावती-अनंतपुर राजमार्ग पर कंभम के पास एक लॉरी ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने मृतकों की पहचान अवुला अलकनंदा (19), अवुला अंकलु (20), अवुला नागेश (17) और अवुला नागेश्वरी (2) के तौर पर की है। ये सभी गिद्दलूर के नल्लाबंडा बाजार के रहने वाले थे।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल लोगों का इलाज कम्भम सरकारी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा लॉरी ड्राइवर के तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने की वजह से हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ हादसा?

गिद्दलूर के नल्लाबंदा बाजार के अवुला वीरक्का की शादी शुक्रवार सुबह 9:30 बजे कंभम की पामुलेटी से होनी थी। शादी से पहले बारात विनायक मंदिर में रुकी और नारियल फोड़कर दुल्हन की पूजा-अर्चना की। उसी दौरान, सामने से आ रहे एक ट्रक का नियंत्रण बिगड़ गया और उसने ऑटो और उसमें सवार लोगों को कुचल दिया।

यह भी पढ़ें: नाले में बिजली की तार और 50 फोन कॉल... ठाणे में 17 साल की लड़की की करंट लगने से मौत