विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मॉर्निंग वॉक पर निकले आंध्र प्रदेश के पत्रकार की चाकू मारकर हत्या, लोगों में आक्रोश

Published: Tue, 28 Apr 2026 01:42 PM (IST)

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में पत्रकार जगनमोहन रेड्डी की मॉर्निंग वॉक के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

वह हर रोज की तरह अपने घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे (फोटो: सोशल मीडिया)

वह हर रोज की तरह अपने घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे (फोटो: सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश में पत्रकार जगनमोहन रेड्डी की मंगलवार सुबह चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह हर रोज की तरह अपने घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उनका पीछा किया और फिर उन पर हमला कर दिया।

रेड्डी ABN आंध्र ज्योति से जुड़े थे। उन पर हमला चित्तूर के V कोटा कस्बे में हुआ। चित्तूर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का गृह जिला भी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पहले हमलावरों ने उनका पीछा किया और फिर तेज धार वाले हथियार से उन पर वार कर दिया।

खून से लथपथ मिली लाश

रेड्डी को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उनकी वहीं मौत हो गई। लोगों को वह खून से लथपथ जमीन पर पड़े मिले और उनकी शर्ट फटी हुई थी। इस घटना के बाद से ही पत्रकार संगठनों में आक्रोश फैल गया है।

पुलिस अधीक्षण ने कहा कि घटना तड़के सुबह हुई है और हमलावर बाइक पर आए थे। उन्होंने कहा कि पुलिस हर संभव एंगल से जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि रेड्डी की किसी से निजी दुश्मनी तो नहीं थी।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 6 टीमें बनाई गई हैं। माना जा रहा है कि हमले में करीब 10 लोग शामिल थे। खुफिया टीमों को भी काम में लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर जाकर मुआयना किया है और फोरेंसिक टीमों ने सबूत इकट्ठा कर लिया है।

 

यह भी पढ़ें- पंचकूला में युवक की बेरहमी से हत्या, कार में अगवाकर चाकू से गोदा, सड़क पर फेंककर फरार