सड़क हादसा : आंध्र प्रदेश में कारों की हुई आपस में टक्कर 4 की मौत
आंध्र प्रदेश में रविवार को एक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं। ये हादसा कृष्णा जिले में सुबह हुआ।
हैदराबाद, एएनआइ। आंध्र प्रदेश में रविवार को एक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं। ये हादसा कृष्णा जिले में सुबह हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद से कार आ रही थी। जिसमें 5 लोग सवार थे। इस दौरान सामने से आ रही अर्टिगा कार से टकरा गई। इस दौरान मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायल हुए लोगों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिंदगी की जंग लड़ रहे इन दोनों लोगों ने अपनी आखिरी सांस तोड़ दी।
जांच में जुटी पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। इस इलाके में यह पहला सड़क हादसा नहीं है इससे पहले भी यहां पर सड़क हादसा हो चुका है। इससे यहां पर 28 जुलाई 2019 को सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में भी 4 लोगों की जान चली गई थी।
इससे पहले 15 अक्टूबर 2019 को आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में सड़क हादसा हुआ था। इस दौरान 8 लोगों की मौत हो गई थी। इस सड़क हादसे में यात्रियों से भरी हुई बस एक खाई में गिर गई थी।
गोदावरी में भी हो चुका हादसा
इससे पहले 15 अक्टूबर 2019 को आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में सड़क हादसा हुआ था। इस दौरान 8 लोगों की मौत हो गई थी। इस सड़क हादसे में यात्रियों से भरी हुई बस एक खाई में गिर गई थी।
सड़क हादसे को रोकने के लिए लागू हुआ था नया नियम
देशभर में सड़क हादसे को रोकने के लिए 1 सितंबर से नया मोटर व्हीकल एक्ट 2019 लागू किया था। इस एक्ट के अनुसार काफी संख्या में चालान की राशि बढ़ा दी गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक, ज्यादातर सड़क हादसे अनियंत्रित रफ्तार के चलते होते हैं।