Move to Jagran APP

आंध्र प्रदेश: सड़क किनारे मिला 23 वर्षीय महिला और नवजात का शव, 60 वर्षीय महिला के साथ हुआ दुष्कर्म

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के मद्दीपडु मंडल में एक 23 वर्षीय महिला और नवजात का शव बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 08:48 AM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2019 08:48 AM (IST)
आंध्र प्रदेश:  सड़क किनारे मिला 23 वर्षीय महिला और नवजात का शव, 60 वर्षीय महिला के साथ हुआ दुष्कर्म
आंध्र प्रदेश: सड़क किनारे मिला 23 वर्षीय महिला और नवजात का शव, 60 वर्षीय महिला के साथ हुआ दुष्कर्म

आंध्र प्रदेश, एएनआइ। आंध्र प्रदेश में एक 23 वर्षीय महिला और एक शिशु का शव मंगलवार सड़क के किनारे प्रकाशम जिले के मद्दीपडु मंडल में पाए गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इन दोनों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है। फिलहाल, मामले में और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

loksabha election banner

60 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म

द्सरी ओर एक 60 वर्षीय महिला के साथ भी दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही हैं। राज्य में एक 60 वर्षीय महिला का कथित तौर पर एक व्यक्ति द्वारा यौन उत्पीड़न कर हत्या कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने महिला के घर से 80,000 रुपये भी चुराए है।

 

जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में तेलांगाना में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी कर शव को जला दिया था। जिसके बाद से देश में गुस्सा बढ़ गया है। लोग जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि महिला को जल्द से जल्द न्याय दिया जाए। महिला के साथ हैवानियत करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पढ़ें पूरा मामला

हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे जिंगा जलाकर मार दिया गया। चारों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दरअसल, महिला हैदराबाद के शमशाबाद टोल पर अपनी स्कूटी खड़ी करके चली गई थी। देर रात जब वो वहां पहुंची तो उसकी स्कूटी में पंचर था। उसने अपनी बहन को फोन किया और कहा कि मुझे डर लग रहा है। उसकी बहन ने उसे कैब से आने की सलाह दी। हालांकि, उसने कहा कि कुछ लोग उसके मदद के लिए ऑफर दे रहे हैं। इसके बाद से उसका फोन स्वीच ऑफ आने लगा। अगले दिन उसका शव फ्लाई ओवर पर जला हुआ मिला। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.