Move to Jagran APP

एक साथ बालाजी के दरबार में पहुंचे आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के CM, पहली बार दिखा ये अजब संजोग

पहली बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा दर्शन के लिए एक साथ बालाजी के दरबार पहुंचे। यह पहला संजोग है कि दोनों मुख्यमंत्री एक साथ नजर आए। दर्शन के बाद वैदिक विद्वानों ने दोनों मुख्यमंत्रियों को वैदिक मंत्रों के साथ आशीर्वाद दिया।

By Pooja SinghEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 11:25 AM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 11:25 AM (IST)
एक साथ बालाजी के दरबार में पहुंचे आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के CM, पहली बार दिखा ये अजब संजोग
बालाजी के दरबार में पहुंचे आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के सीएम

हैदराबाद, एएनआइ। आंध्र प्रदेश में पहली बार दो राज्यों के सीएम एक साथ बालाजी के दरबार पहुंचे। पहली बार ऐसा मौका कि राज्य के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा एक साथ दिखें।  गुरुवार सुबह दर्शन के लिए राज्य के चित्तूर जिले के तिरुपति में भगवान बालाजी मंदिर में दोनों मुख्यमंत्री पहुंचे। 

loksabha election banner

घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर नहीं करने पर विवाद शुरू

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अध्यक्ष वाई वी सुब्बारेड्डी, कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार सिंघल और अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी (ईओ) धर्म रेड्डी ने भगवान बालाजी मंदिर के मुख्य द्वार पर मंदिर के अनुष्ठानों और सम्मान का पालन करते हुए मुख्यमंत्रियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी घोषणा पर हस्ताक्षर किए बिना दर्शन के लिए गए, जिसके बाद विवाद भी खड़ा हो गया है। टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू ने मंदिर के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर नहीं करने के लिए उनके इस्तीफे की मांग की।

गरुड़ सेवा उत्सव में लिया हिस्सा

कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने चित्तूर के तिरुमाला भगवान बालाजी के ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित होने वाले गरुड़ सेवा उत्सव में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सरकार की तरफ से भगवान बालाजी के गरुड़ सेवा के सम्मान में पवित्र पट्टू वस्त्र भी समर्पित किया। दर्शन के बाद वैदिक विद्वानों ने दोनों मुख्यमंत्रियों को वैदिक मंत्रों के साथ आशीर्वाद दिया।  बता दें कि यह प्रत्येक वर्ष की जाने वाली परंपरा है।

बता दें देश में इस वक्त आंध्र प्रदेश दूसरे नंबर पर संक्रमित राज्य है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 6 लाख 39 हजार के पार पहुंच गया है वहीं मौत का आंकड़ा 5 हजार से ज्यादा है। पहले नंबर पर संक्रमित राज्य महाराष्ट्र है। यहां पर 12 लाख से ज्यादा संक्रमित मामले दर्ज किए जा चुके हैं वहीं मौत का आंकड़ा 33 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं अगर देश की बात करें तो यहां पर संक्रमितों का आकंड़ा 57 लाख के पार पुहंच गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.