विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कर्नाटक के इस गांव में जमीन फाड़कर निकला सोने का खजाना, दौड़ी-दौड़ी पहुंची पुलिस

Published: Mon, 12 Jan 2026 03:53 PM (IST)

कर्नाटक के गदग जिले के लक्कुंडी गांव में एक घर की खुदाई के दौरान सदियों पुराना सोने का खजाना मिला। ...और पढ़ें

तांबे के बर्तन में मिले 470 ग्राम सोने के गहने (फोटो- सोशल मीडिया)

तांबे के बर्तन में मिले 470 ग्राम सोने के गहने (फोटो- सोशल मीडिया)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के गदग जिले के लक्कुंडी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के निर्माण के लिए हो रही खुदाई के दौरान जमीन के भीतर से सदियों पुराना खजाना मिल गया। मिट्टी के नीचे दबा तांबे का कलश करीब 470 ग्राम सोने के आभूषणों से भरा हुआ था।

दरअसल, गदग जिले के लक्कुंडी गांव की निवासी गंगव्वा रित्ती के घर के निर्माण के लिए खुदाई चल रही थी। इसी दौरान मजदूरों और परिवार को एक तांबे का घड़ा मिला। जब इस घड़े को खोलकर देखा तो इसमें सोने के हार और बालियों सहित लगभग 470 ग्राम सोने के आभूषण मिले हैं।

तांबे के इस कलश पर सबसे पहले नजर गंगव्वा रित्ती के परिवार के 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र प्रज्वल ऋत्विक की नजर पड़ी। इसके बाद प्रज्वल ने बिना किसी लालच के तुरंत इसकी जानकारी गांव के बुजुर्गों और अपने परिवार को दी।

तांबे के कलश में क्या -क्या मिला?

इसके बाद यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। इसके बाद इसे देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई। तांबे के इस कलश में सोने की कुल 22 वस्तुएं मिली हैं। इनका कुल वजन लगभग 470 ग्राम है। इन आभूषणों की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

sona (1)

जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक रोहन जगदीश और सहायक आयुक्त गंगप्पा अपनी टीम और स्वर्ण मूल्यांकनकर्ताओं के साथ पहुंचे। एसपी रोहन जगदीश ने बताया कि लड़के ने बहुत ईमानदारी दिखाई और गांव के वरिष्ठों को सूचित किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सभी 22 वस्तुओं को सरकारी प्रक्रिया के तहत सुरक्षित कर लिया है।

प्रशासन ने गंगव्वा के परिवार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की जमकर सराहना की है। प्रशासन का मानना है कि अगर परिवार चाहता तो इस खजाने को छिपा सकता था, लेकिन उन्होंने पारदर्शिता दिखाते हुए तुरंत जेडीपी (ZDP) को वीडियो भेजा और अधिकारियों को सूचित किया।

पहले भी मिल चुकीं हैं प्राचीन वस्तुएं

गौरतलब है कि गदग का लक्कुंडी गांव ऐतिहासिक है। लक्कुंडी गांव 101 बावड़ियों और 101 मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। ग्रामीणों के अनुसार, यहां हले भी कई बार खुदाई के दौरान प्राचीन वस्तुएं और खजाना मिलने की घटनाएं हो चुकी हैं।