विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anantnag Encounter: 'पाकिस्तान को अलग किए बिना कुछ नहीं होगा, दबाव में लाना है तो...' पाक पर भड़के वीके सिंह

By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
Published: Thu, 14 Sep 2023 12:17 PM (IST)

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों और जवानों के बीच हुई मुठभेड़ में एक जवान और तीन अफसर शहीद हो ...और पढ़ें

पाकिस्तान को अलग किए बिना कुछ नहीं होगा (फाइल फोटो)
पाकिस्तान को अलग किए बिना कुछ नहीं होगा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. हमें पाकिस्तान को अलग-थलग करना होगा- वीके सिंह
  2. हमें पाकिस्तान को दबाव में लाना है- मंत्री

कश्मीर, एजेंसी। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों और जवानों के बीच हुई मुठभेड़ में एक जवान और तीन अफसर शहीद हो गए। जवानों के अंतिम संस्कार होने के बाद केंद्रीय मंत्री और पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है।

जनरल वीके सिंह ने कहा, "हमें सोचना होगा, क्योंकि जब तक हम पाकिस्तान को अलग-थलग नहीं करेंगे, वे यही सोचेंगे कि यह सामान्य बात है। अगर हमें उन्हें दबाव में लाना है, तो हमें उन्हें अलग-थलग करना होगा। उन्हें यह जानने की जरूरत है कि जब तक आप खुद सामान्य नहीं हो जाते, तब तक कोई भी सामान्य रिश्ता कायम नहीं रह सकता।"

अनंतनाग में आंतकियों से मुठभेड़ में जान गंवाने वालों में कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनक और डीएसपी हुमायूं भट शामिल हैं।