Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    त्रिपुरा में बीमार हाथी के लिए देवदूत बनी अनंत अंबानी की 'वनतारा' टीम, 3500 किमी की दूरी तय कर डॉक्टरों ने दिया बेजुबान को जीवनदान

    Updated: Mon, 13 May 2024 06:07 PM (IST)

    Anant Ambani Rescue Elephant मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जानवरों से बेहद प्रेम करते हैं। अपने इस प्रेम के लिए वह जानवरों के लिए कई प्रोजेक्ट्स भी चलाते हैं। अनंत अंबानी हाथियों के संरक्षण के लिए वनतारा नाम से एक प्रोजेक्ट चलाते हैं। इसी प्रोजेक्ट के तहत उन्होंने त्रिपुरा के एक बीमार हाथी और उसके बच्चे के बचाव के लिए गुजरात के जामनगर से मदद भेजी है।

    Hero Image
    त्रिपुरा में बीमार हाथी के लिए आगे आए अनंत अंबानी (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी को जानवरों से बहुत लगाव है। अनंत अंबानी जानवरों की देखरेख के लिए वनतारा नाम से एक प्रोजेक्ट भी चला रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत वे जानवरों की हरसंभव मदद करते हैं। इसी लगाव के मद्देनजर अनंत अंबानी के दरियादिली देखि गई जिसमें उन्होंने एक बीमार हाथी के लिए एक पूरी टीम को जामनगर से त्रिपुरा रवाना किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाथियों की मदद से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जिसमें डॉक्टरों की टीम बीमार हाथी और उसके बच्चे का इलाज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मदद के लिए वंतारा की टीम ने जामनगर से त्रिपुरा तक 3500 किमी से अधिक की दूरी 24 घंटे में तय की और बीमार हाथी को बचाया। 

    अनंत अंबानी ने बीमार हाथियों के लिए पहुंचाई मदद 

    अनंत अंबानी के इस मदद की वजह से त्वरित प्रतिक्रिया और मदद की गई। उनके इस मदद के लिए आभार व्यक्त करते हुए, ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया गया जिसमें वंतारा टीम की सक्रियता और उनके द्वारा जानवरों को प्रदान की गई राहत को दिखाया गया।

    क्या है वनतारा प्रोजेक्ट?

    बता दें कि हाथियों के संरक्षण के लिए अनंत अंबानी वनतारा प्रोजेक्ट रिलायंस कॉम्प्लेक्स के नजदीक लगभग 600 एकड़ में फैला हुआ है, जो गुजरात के जामनगर में स्थित है। यहां बीमार हाथियों की देखरेख की जाती है। इसके लिए ग्रीन जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर भी बनाया गया हैं।

    यह भी पढ़ें- Kerala News: केरल तट पर मछली पकड़ने वाली नाव को जहाज ने मारी टक्कर, दुर्घटना में दो की मौत; चार लोग हुए घायल