यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भूकंप के झटके से हिला अंडमान द्वीप समूह, रिक्टर स्केल पर 5 की तीव्रता
Earthquake in Andaman Islands अंडमान महाद्वीप पर सुबह 7.24 पर ये भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 की बताई जा रही है।

नई दिल्ली, एएनआइ। Earthquake in Andaman Islands सोमवार सुबह अंडमान द्वीप समूह भूकंप के झटकों से हिल गया। सुबह 7.24 पर ये भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके कुछ देर तक महसूस किए गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अभी जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
बता दें कि पिछले महीने में भी अंडमान द्वीप पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 दर्ज की गई थी।
