विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5 मिनट की वीडियो कॉल और 80 भारतीयों की नौकरियां खत्म, अमेरिकी कंपनी ने एक झटके में भारत की पूरी टीम को हटाया

Published: Fri, 18 Sep 2026 06:18 AM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2026 07:01 AM (IST)

एक अमेरिकी फाइनेंशियल फर्म ने हाल ही में पांच मिनट की गूगल मीट के दौरान खराब परफार्मेंस का हवाला देकर ...और पढ़ें

पांच मिनट की गूगल मीट के बाद अमेरिकी कंपनी ने 80 भारतीयों की ले ली नौकरी (फोटो- AI Generated)

पांच मिनट की गूगल मीट के बाद अमेरिकी कंपनी ने 80 भारतीयों की ले ली नौकरी (फोटो- AI Generated)

HighLights

  1. कंपनी ने परफार्मेंस का हवाला देते हुए वर्चुअल मीटिंग में पूरी कस्टमर सपोर्ट टीम को हटाया

  2. एक कर्मचारी ने कहा कि अफसोस होता है कि मैं ऐसी बेरहम कंपनी के लिए काम कर रहा था 

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। यह एआई का साइडइफेक्ट है या कंपनी की खस्ता हालत कहना मुश्किल है लेकिन एक अमेरिकी फाइनेंशियल फर्म ने हाल ही में पांच मिनट की गूगल मीट के दौरान खराब परफार्मेंस का हवाला देकर भारतीय कस्टमर सपोर्ट टीम के सभी 80 लोगों को नौकरी से निकाल दिया।

निकाले गए एक कर्मचारी ने इंटरनेट मीडिया पर इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 80 कर्मचारियों को 'ऑपरेशनल कारणों' से उस दिन रिमोटली (घर से) काम करने के लिए कहा गया था। उन्हें अपनी शाम की शिफ्ट के आखिर में यह अचानक नौकरी जाने की खबर मिली।

कर्मचारी ने बताया कि सभी लोग नौकरी जाने के डर दिन-रात कम कर रहे थे। उसके बावजूद कंपनी ने रहम नहीं दिखाया। कर्मचारी ने लिखा कि मैं मंगलवार तक एक अमेरिकी बैंक के लिए कस्टमर सपोर्ट टीम का हिस्सा था। उन्होंने ऑपरेशनल कारणों से हमें घर से काम करने के लिए कहा था।

प्रभावित कर्मचारी ने बताया कि वे अपनी शाम 6:30 बजे की शिफ्ट में तीन घंटे काम कर चुके थे, तभी रात 9:30 बजे सीनियर मैनेजमेंट ने टीम को एक वर्चुअल काल के लिए बुलाया, जिसमें नौकरी से निकाले जाने की खबर दी गई।

सिर्फ पांच मिनट की काल से 80 परिवार प्रभावित हुए हैं। मुझे बुरा लगता है कि हम ऐसी कॉरर्पोरेट कंपनियों के लिए काम करते हैं जो हमें कभी भी निकाल सकती हैं। मुझे अफसोस है कि मैं अपनी नौकरी में इतनी मेहनत करता था।

'दुखद और निराशाजनक'जैसे-जैसे पोस्ट वायरल हुई, इंटरनेट मीडिया यूज़र्स ने कहा कि यह एक 'दुखद' और 'निराशाजनक' घटना है जिससे बड़ी संख्या में कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। जब एक यूजर ने पूछा कि इतनी बेरहमी से नौकरी से निकालने के लिए कौन सा बैंक जिम्मेदार था, तो प्रभावित कर्मचारी ने बताया कि वह 'ब्लूवाइन' था।

यह एक डिजिटल बैंकिंग प्लेटफार्म है जो छोटे व्यवसायों के लिए आनलाइन बिजनेस चेकिंग अकाउंट, पेमेंट टूल और क्रेडिट लाइन जैसी सुविधाएं देता है।

कर्मचारी ने बताया कि उन्हें कहा गया था कि भारतीय टीम उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर रही थी, जिसकी वजह से उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। उन्हें भारतीय टीम से उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिल रहे थे। बकवास! क्योंकि उनकी अमेरिकी टीम में सबसे ज्यादा लोग नौकरी छोड़ते थे। वे मनमर्जी से समय बिताते थे और मुश्किल से ही कोई काम ठीक से कर पाते थे। जबकि हम, नौकरी की सुरक्षा के कारण, हमेशा खुद को ज्यादा काम करने के लिए तैयार रखते थे।