यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अमिताभ कांत का जी-20 शेरपा पद से इस्तीफा, नए सफर की शुरुआत!
अमिताभ कांत ने जी-20 शेरपा के पद से इस्तीफा दे दिया है। 1980 बैच के आईएएस अधिकारी कांत को जुलाई ...और पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। अमिताभ कांत ने जी-20 शेरपा के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 45 वर्ष की अपनी सरकारी सेवा के दौरान कई कार्यभार संभाले। केरल कैडर के 1980 बैच के सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी अमिताभ कांत को जुलाई 2022 में भारत का जी-20 शेरपा नियुक्त किया गया था। भारत के जी-20 की अध्यक्षता संभालने के कुछ महीने पहले उनकी नियुक्ति की गई थी।
लिंक्डइन पर 'मेरा नया सफर' शीर्षक के साथ अमिताभ कांत ने लिखा, मैंने नए अवसरों को अपनाने तथा जीवन में आगे बढ़ने का फैसला किया है। मैं भारत की वृद्धि, विकास एवं प्रगति में योगदान करने का अवसर देने के लिए भारत के प्रधानमंत्री का बहुत आभारी हूं।
भारत की जी-20 तैयारियों के पीछे का चेहरा रहे अमिताभ कांत ने कहा कि भारत के जी-20 शेरपा के रूप में बहुपक्षीय वार्ता का नेतृत्व करना उनके करियर में सबसे महत्वपूर्ण मील के पत्थरों में से एक रहा है। उन्होंने ने कहा कि 2023 में भारत जी-20 मंच के इतिहास में अब तक का सबसे समावेशी, महत्वाकांक्षी, कार्योन्मुख और निर्णायक अध्यक्षता की।
