अमित शाह गुजरात दौरे पर, 51 हजार महिलाएं बनाएंगी रिकार्ड
भाजपा की 51 हजार से ज्यादा महिलाएं हाथ में कमल की महेंदी लगवाकर रिकॉर्ड बनाएंगी।
सूरत,जेएनएन/पीटीआई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को दक्षिण गुजरात के 8 जिले और सूरत महानगर के पेज प्रमुखों के महासम्मेलन को संबोधित करेंगे।
सूरत जिले के महुवा तहसील के अनावल गांव के मैदान पर आयोजित इस महा सम्मेलन में मुख्यमंत्री विजय रूपानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जीतु वाघाणी समेत भाजपा के शीर्षस्थ नेता, राज्य के मंत्री मौजूद रहेंगे। इस मौके पर भाजपा की 51 हजार से ज्यादा महिलाएं हाथ में कमल की महेंदी लगवाकर रिकॉर्ड बनाएंगी।
यह भी पढ़ें: मौत के तीन माह तक नहीं दफनाया, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप!
इससे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तीन दिवसीय अोडिशा दौरे पर थे। वहां पर उन्होंने ओडिशा की 'उपेक्षा' के लिए कांग्रेस और बीजेडी दोनों को जिम्मेदार बताया। उन्होंने 2019 में पार्टी को सत्ता के लिए वोट मिलने पर राज्य को नंबर एक राज्य में बदलने का संकल्प जताया है।
भाजपा के जमीनी स्तर के संपर्क अभियान के दूसरे दिन अरेई और पानीकोली सहित विभिन्न जगहों पर जनसभा में उन्होंने कहा कि ओडिशा में बीजेडी शासन 17 साल के अपने शासनकाल में विकास सुनिश्चित करने में बुरी तरह नाकाम रहा है और केंद्र में पूर्व की यूपीए सरकार ने राज्य की उपेक्षा की।
शाह ने कहा कि ओडिशा बीजेडी और कांग्रेस सरकारों के 'कुशासन और अक्षमता' के कारण अब तक गरीबी और पिछड़ेपन के चंगुल में फंसा हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों को अहसास हो गया है कि इस दलदल से राज्य को निकालने और तेज विकास की क्षमता बस भाजपा के पास है।