विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'इंडी गठबंधन के झूठ-भ्रम और दुष्प्रचार का करारा जवाब', उपचुनावों में भाजपा की जीत के बाद शाह ने साधा निशाना

Published: Fri, 09 Oct 2026 09:10 PM (IST)

गृह मंत्री अमित शाह ने असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के उपचुनावों में भाजपा की जीत पर राहुल गांधी और ...और पढ़ें

अमित शाह ने भाजपा की उपचुनाव जीत पर राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया।

अमित शाह ने भाजपा की उपचुनाव जीत पर राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया।

HighLights

  1. अमित शाह ने भाजपा की उपचुनाव जीत पर राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया।

  2. जीत को जनता द्वारा विपक्ष के झूठ और दुष्प्रचार का जवाब बताया।

  3. स्मृति ईरानी ने सुशासन और विकास में जनता का विश्वास दर्शाया।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी के उपचुनावों में भाजपा को मिली जीत के बाद राहुल गांधी और आइएनडीआइए गठबंधन पर जमकर हमला बोला है। अमित शाह ने इस जीत को जनता द्वारा राहुल गांधी और आइएनडीआइए गठबंधन के झूठ, भ्रम व दुष्प्रचार का करारा जवाब दिया दिया है।

इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी और इंडी अलायंस के झूठ, भ्रम व दुष्प्रचार के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा एक के बाद एक चुनाव जीत रही है।' भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति इरानी ने इसे भीड़तंत्र को लोकतंत्र का जवाब बताया है।

अमित शाह ने कहा कि जनाधार खो चुके विपक्षी दल हर हार के बाद संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं, पर जनता इनका असली चरित्र पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि इसी कारण जनता ने एक बार फिर प्रचंड जनादेश देकर भाजपा पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है।

शाह के अनुसार ऐसा बार-बार हो रहा है। इसके पहले हाल ही में हुए राजस्थान व त्रिपुरा के निकाय चुनावों में राजग को भारी सफलता मिली है। इससे साफ है कि जनता ने आइएनडीआइए गठबंधन को को पूरी तरह नकार दिया है।

इस जीत के लिए उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक साहा व पुडुचेरी के मुख्यमंत्री श्री एन. रंगासामी सहित सभी प्रदेश अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। वहीं स्मृति ईरानी ने कहा कि नंदीग्राम से लेकर असम तक भाजपा की बढ़त सुशासन और विकास के प्रति जनता के विश्वास का दर्शाती है।

ईरानी ने जेएनयू के प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम पर छात्राओं के यौन शोषण के आरोपों की जांच में पुष्टि का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी के पितृसत्तात्मक व्यवस्था को तोड़ने के बयान को भी आड़े हाथों लिया। ईरानी ने कहा कि छात्रों के यौन शोषण के आरोपों में घिरे अपने सांसद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।