विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Prajwal Revanna Viral Video: अमित शाह की दो टूक, बोले- महिलाओं पर अत्याचार करने वालों के साथ नहीं रह सकती भाजपा

Published: Thu, 02 May 2024 06:00 AM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जदएस के लोकसभा उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों का जिक्र ...और पढ़ें

अमित शाह बोले- महिलाओं पर अत्याचार करने वालों के साथ नहीं रह सकती भाजपा
अमित शाह बोले- महिलाओं पर अत्याचार करने वालों के साथ नहीं रह सकती भाजपा

 पीटीआई, हुबली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जदएस के लोकसभा उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों का जिक्र करते हुए बुधवार को कहा कि भाजपा महिलाओं पर अत्याचार करने वालों के साथ नहीं रह सकती। उन्होंने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर वोक्कालिगा समुदाय बहुल क्षेत्र में लोकसभा चुनाव होने तक प्रज्वल के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया।

गृह मंत्री ने कहा, 'हमारा (भाजपा) जदएस के साथ गठबंधन है। अब (प्रज्वल) रेवन्ना की सीडी आई है। उन्होंने (कांग्रेस ने) सोचा कि वह भाजपा को घेर सकती है। मैं यहां यह स्पष्ट कर रहा हूं कि भाजपा महिलाओं के विरुद्ध अत्याचार करने वालों के साथ नहीं रह सकती।'

उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस सत्ता में है और उसे कार्रवाई करनी चाहिए थी। एक जनसभा में उन्होंने कहा, 'वोक्कालिगा समुदाय बहुल क्षेत्र में चुनाव खत्म होने तक आपने कोई कार्रवाई नहीं की। आपने राजनीति की और उसे (प्रज्वल रेवन्ना को) भागने दिया। हिम्मत है तो सच बोलिए। आपकी वजह से एक जघन्य अपराधी देश छोड़कर भाग गया।'

सात मई को होगा मतदान

अमित शाह ने कहा कि भाजपा का रुख स्पष्ट है कि ऐसे अपराध करने वालों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। उल्लेखनीय है कि वोक्कालिगा कर्नाटक के दक्षिणी भाग में प्रमुख समुदाय है और देवेगौड़ा का परिवार इसी समुदाय से संबंध रखता है। समुदाय 14 लोकसभा सीटों पर प्रभाव रखता है, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। शेष सीटों पर सात मई को मतदान होगा।