नड्डा-धर्मेंद्र प्रधान उत्तराखंड, जावडेकर होंगे असम में भाजपा के चुनाव प्रभारी
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जेपी नड्डा और धर्मेंद्र प्रधान को उत्तराखंड तथा प्रकाश जावडेकर को मणिपुर का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
नई दिल्ली (जेएनएन)। आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तराखंड और असम के लिए पार्टी की तरफ से चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। उत्तराखंड का प्रभार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, जेपी नड्डा और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को दिया गया है, जबकि मणिपुर की जिम्मेदारी मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर को सौंपी गयी है।
देश में अगले वर्ष उत्तराखंड समेत चार राज्यों में चुनाव होने हैं। चूंकि, अब इन राज्यों की सरकार का कार्यकाल मात्र छह माह के लिए शेष रह गया है इसलिए हर पार्टी की तरफ से अपनी चुनावी रणनीतियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आपको बता दें कि, 2017 की शुरुआत में उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव कई दृष्टि से खासे महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के सदस्यता गंवाने वाले दस विधायक अब बगावत कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।
वहीं यह चुनाव भाजपा के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की प्रतिष्ठा से भी जुड़ा है। यही वजह है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खुद हरिद्वार व हल्द्वानी पहुंच चुनावी शंखनाद भी कर चुके हैं। बात की जाए मणिपुर की तो, वहां भी अगले साल फरवरी में चुनाव विधानसभा चुनाव होने हैं।